Chaibasa :  खूंटपानी मंडल के 60 बूथों में भाजपा लायेगी 20 हजार से ज्यादा वोट – केशरी

Chaibasa (Sukesh Kumar) :  भाजपा खूंटपानी मंडल की बैठक पांडराशाली में रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी सह पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने की. बैठक में हेमन्त केशरी ने कहा कि खूंटपानी मंडल से इस बार विधानसभा चुनाव में मंडल के सभी 60 बूथों में कमल फूल पर जनता 350 […] The post Chaibasa :  खूंटपानी मंडल के 60 बूथों में भाजपा लायेगी 20 हजार से ज्यादा वोट – केशरी appeared first on lagatar.in.

Sep 9, 2024 - 05:30
 0  1
Chaibasa :  खूंटपानी मंडल के 60 बूथों में भाजपा लायेगी 20 हजार से ज्यादा वोट – केशरी

Chaibasa (Sukesh Kumar) :  भाजपा खूंटपानी मंडल की बैठक पांडराशाली में रविवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी सह पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमन्त कुमार केशरी ने की. बैठक में हेमन्त केशरी ने कहा कि खूंटपानी मंडल से इस बार विधानसभा चुनाव में मंडल के सभी 60 बूथों में कमल फूल पर जनता 350 से ऊपर वोट देगी. इसके लिए सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक आज से ही प्रत्येक बूथों में बैठक कर 350 के लक्ष्य को हासिल करने पर रणनीति बनाएंगे. केशरी ने कहा कि फसल का समय है. मंडल के किसान प्रधानमंत्री के 6 हजार की सम्मान राशि मिलने एवं अच्छी वर्षा के कारण खेतों के कार्य में लगे हुए हैं. मंडल के अधिकांश कार्यकर्ता खेतों के कार्य को पूर्ण करने के पश्चात ही पार्टी के कार्यों में समय दें. जिससे कि सभी के प्रयासों से खूंटपानी मंडल 20 हजार से ऊपर मत कमल फूल पर डलवाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने में अपना हक अदा करें.

इसे भी पढ़ें :  Chandil : आजाद हिंद क्लब ने जायदा मंदिर में की सफाई

पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि बूथों की बैठकों में कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा के किये गए झूठे वादों से जनता को अवगत कराएं. जनता को बताएं कि किस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता को ठगा है. युवाओं से पूछना है कि कितनों को अब तक 6 हजार प्रत्येक महीना सहायता राशि मिली है. महिलाओं से पूछना है कि क्या उन्हें विगत 4 वर्ष 8 महीने में प्रत्येक माह 2 हजार रुपया देने का वादा इन्होंने किया था. क्या उन्हें मिला. बैठक में मंडल अध्य्क्ष सुदामा हाईबुरु, महामंत्री सोनाराम कुम्हार, मोहन बानरा, दुलु देवगम, कोकिल केसरी, सिंगराय तांती, राजेन दोनगो, प्रकाश बानरा, नारायण सिंह जामुदा, मंगता गोप, नारायण सिंह बानरा, मार्शल होनहागा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa  : सिंगिंजारी में मंत्री दीपक बिरुवा का पुतला दहन किया

The post Chaibasa :  खूंटपानी मंडल के 60 बूथों में भाजपा लायेगी 20 हजार से ज्यादा वोट – केशरी appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow