जोहार पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, रांची, हटिया और बोकारो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी

    रांची विधानसभा के  प्रत्याशी होंगे अनिल कुमार गुप्ता  Ranchi :  जोहार पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. यह जानकारी  राष्ट्रीय महासचिव और संस्थापक कमलेश कुमार रॉय ने दी. शनिवार को करमटोली स्थित प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जोहार पार्टी को […] The post जोहार पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, रांची, हटिया और बोकारो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी appeared first on lagatar.in.

Sep 15, 2024 - 05:30
 0  1
जोहार पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, रांची, हटिया और बोकारो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी

    रांची विधानसभा के  प्रत्याशी होंगे अनिल कुमार गुप्ता

 Ranchi :  जोहार पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. यह जानकारी  राष्ट्रीय महासचिव और संस्थापक कमलेश कुमार रॉय ने दी. शनिवार को करमटोली स्थित प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जोहार पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा (टेंपो) छाप आवंटित किया है. इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया.

पार्टी का मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ट्रैफिक व्यवस्था

संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी गयी कि अनिल कुमार गुप्ता  रांची से चुनाव लड़ेंगे. हटिया से कुशवाहा विजय कुमार महतो और बोकारो से मनोज कुमार महली को पार्टी टिकट देगी. कहा गया कि पार्टी का मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य,स्थानीयता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, ट्रैफिक व्यवस्था रहेगा.

इस अवसर पर रांची विधानसभा प्रत्याशी बनाये गये प्रदेश सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड बने 24 साल हो चुके हैं. लेकिन रांची की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. कहा कि समाज सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर प्रेमचंद महतो, विनोद प्रजापति, सुनील गुप्ता, सानू प्रजापति, प्रेम उरांव, वरुण प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

The post जोहार पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, रांची, हटिया और बोकारो सीट पर उम्मीदवार उतारेगी appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow