निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया… कहा, संथाल परगना को अलग राज्य बनायें

निशिकांत दुबे ने चिंता जाहिर करते हुए आग्रह किया कि परिसीमन बांग्लादेशियों को अलग करके ही किया जाये. NewDelhi : भाजपा सांसद(गोड्डा)  निशिकांत दुबे ने आज बुधवार को लोकसभा में झारखंड के संथालपरगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की लगातार बढ़ रही संख्या का मुद्दा उठाया. श्री दुबे ने कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग कर […]

Mar 12, 2025 - 17:30
 0  1
निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया… कहा, संथाल परगना को अलग राज्य बनायें

निशिकांत दुबे ने चिंता जाहिर करते हुए आग्रह किया कि परिसीमन बांग्लादेशियों को अलग करके ही किया जाये.

NewDelhi : भाजपा सांसद(गोड्डा)  निशिकांत दुबे ने आज बुधवार को लोकसभा में झारखंड के संथालपरगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की लगातार बढ़ रही संख्या का मुद्दा उठाया. श्री दुबे ने कहा कि अगला परिसीमन इन्हें अलग कर होना चाहिए, क्योंकि इनके कारण आदिवासियों की सीटें जा रही हैं. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया. सरकार से आग्रह किया कि इस समस्या के समाधान के लिए संथाल परगना को अलग राज्य बनाना चाहिए. इस क्रम में निशिकांत दुबे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने पर भी विचार किया जाये. श्री दुबे ने कहा, यह मुद्दा हिंदू-मुसलमान का नहीं है.

मुसलमानों की आबादी नौ से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गयी

निशिकांत दुबे ने कहा  कहा कि 1951 से 2011 के बीच पूरे देश में मुस्लिम आबादी चार प्रतिशत बढ़ी, लेकिन संथाल परगना में 15 प्रतिशत बढ़ गयी. यह बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हुआ है. भाजपा सांसद के अनुसार 1951 में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 45 प्रतिशत थी. यह 2011 में घटकर सिर्फ 28 प्रतिशत रह गयी है, जबकि इसी अवधि में मुसलमानों की आबादी नौ प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गयी. निशिकांत दुबे ने चिंता जाहिर करते हुए आग्रह किया कि परिसीमन बांग्लादेशियों को अलग करके ही किया जाये.
जान लें कि पिछले साल 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुना में निशिकांत दुबे, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेताओं ने अवैध बांग्लादेशियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। हालांकि, चुनावों में इस मुद्दे का ज्यादा फायदा नहीं मिला. अब निशिकांत दुबे ने एक बार फिर अवैध बांग्लादेशियों का मुद्दा संसद में उठा रहे हैं.

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें

Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow