मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद पांडेय

Ranchi: सोमवार को झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन मे संपन्न हुई. जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से रांची, गुमला, लोहरदगा और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ जिला से झामुमो के केंद्रीय  पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर/महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिति के […] The post मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद पांडेय appeared first on lagatar.in.

Sep 24, 2024 - 05:30
 0  1
मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद पांडेय

Ranchi: सोमवार को झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन मे संपन्न हुई. जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से रांची, गुमला, लोहरदगा और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ जिला से झामुमो के केंद्रीय  पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर/महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिति के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुये. बैठक के आरंभ होने के पूर्व स्व विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान यात्रा आरंभ किया है. झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता इस यात्रा को सफल बनाने में जी-जान जुट जाये. मंत्री बेबी देवी नेतृत्व कर रही हैं. सोमवार से पलामू प्रमंडल से आरंभ हुआ है. कोल्हान प्रमंडल में यह समाप्त होगा. महिला विधायक कल्पना सोरेन व अन्य शामिल हो रहे हैं. भाजपा के नेता गिद्ध दृष्टि डाले हुए हैं. उनके हर कदम का करारा जवाब देना है. भाजपा की मंशा इस राज्य में सफल नहीं होगी. कार्यकर्ता उसे विफल बनायेंगे. पांडेय ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी के जाने से यहां कोई फर्क नहीं पड़ता. संगठन में धार देना है.

51 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है

पांडेय ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी. 51 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है. पांडेय ने कहा कि यह यात्रा किसी को जवाब देने के लिए नहीं है. समय आने पर जनता भाजपा को जवाब दे देगी. हम काम के बदौलत लोगों के बीच जा रहे हैं. भाजपा के लोग जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास प्रदेश में हो रहा है. झारखंड के चुनाव में बांग्लादेश की इंट्री हो गयी है. भाजपा विदेश के सहारे चुनाव जीतना चाहती है.

बैठक मे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए सुझाव लिए गए एवं संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गये. बैठक में पार्टी के पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माजी, केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, नंद किशोर मेहता, प्रो.अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, विधायक भूषण तिर्की, जीग्गा सुशरण होरो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमल नयन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें –  मंगेश यादव के बाद अनुज सिंह का एनकाउंटर, अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी, कहा… फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है  

The post मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद पांडेय appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow