राहुल गांधी अहमदाबाद जायेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गेमिंग जोन, मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मिलेंगे  

 NewDelhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद आयेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. राहुल गांधी राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने, वडोदरा में नाव पलटने और मोरबी पुल ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन […]

Jul 6, 2024 - 17:30
 0  6
राहुल गांधी अहमदाबाद जायेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गेमिंग जोन, मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मिलेंगे  
राहुल गांधीअहमदाबाद जायेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गेमिंग जोन, मोरबी पुल हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मिलेंगे  
 NewDelhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद आयेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. राहुल गांधी राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने, वडोदरा में नाव पलटने और मोरबी पुल ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से भी मुलाकात करेंगे.           नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद वह गुजरात का दौरा कर रहे हैं. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के उन पांच कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.

दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच झड़प हो गयी थी

गोहिल ने कहा, राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे. वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, राहुल गांधी राजकोट गेमिंग जोन में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वालों के परिजन से भी मिलेंगे. वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था.शहर के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हो गयी थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे.

झड़प  में सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये थे

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये. झड़प के एक दिन बाद तीन जुलाई को एलिसब्रिज पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने एक प्राथमिकी कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े लगभग 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की, जबकि दूसरी प्राथमिकी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गयी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow