धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया झरिया व जोरापोखर थाना भवन का उद्घाटन
Jharia : झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह व धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने झरिया व जोरापोखर थाना के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया. विधायक ने थाना भवन के साथ-साथ दामोदर जल संयंत्र के लिए अलग फिडर व ट्रॉली ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया. इन चारों योजनाओं पर कुल 8 करोड़ 10 […] The post धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया झरिया व जोरापोखर थाना भवन का उद्घाटन appeared first on lagatar.in.
![धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया झरिया व जोरापोखर थाना भवन का उद्घाटन](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/purnima.jpg)
Jharia : झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह व धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन ने झरिया व जोरापोखर थाना के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया. विधायक ने थाना भवन के साथ-साथ दामोदर जल संयंत्र के लिए अलग फिडर व ट्रॉली ट्रांसफार्मर का भी उद्घाटन किया. इन चारों योजनाओं पर कुल 8 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत आई है. 2 करोड़ 85 लाख की लागत से जोरापोखर थाना भवन व 2 करोड़ 74 लाख की लागत से झरिया थाना भवन का निर्माण हुआ है. 11 KV फिडर लाइन पर 2.36 करोड़ रुपए लागत आई है, जबकि 15 लाख की लागत से विधायक मद से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की खरीदारी हुई है. उद्घाटन समारोह में सिंदरी एडीपीओ भूपेंद्र राउत, टाटा कंपनी के जीएम संजय राजौरिया, विधायक प्रतिनिधि केडी पाण्डेय, सूरज सिंह, थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, अजीत कुमार, सुमित सुपकर, आफताब अंसारी, विक्रमा यादव, रामजी सिंह, मुख्तार खान, डा. नरेश प्रसाद, पार्थो प्रमाणिक, आरके पाठक आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : कोयला मंत्री ने पंचवटी पार्क का किया उद्घाटन, ऑनलाइन 300 पौधरोपण भी
The post धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया झरिया व जोरापोखर थाना भवन का उद्घाटन appeared first on lagatar.in.
What's Your Reaction?
![like](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://ekhabari.com/assets/img/reactions/wow.png)