बोकारो : पार्लर संचालिका से छेड़खानी के आरोपियों के घर पर पुलिस ने साटा इश्तेहार

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में पार्लर संचालिका अमिता मिश्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी मामले के आरोपी अब भी फरार हैं. पलिस ने फरार तीन आरोपियों के घरों पर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ पहुंची और इश्तेहार चिपकाया. आरोपियों में अखिलेश कुमार उर्फ डब्बू, चंदन कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं. […] The post बोकारो : पार्लर संचालिका से छेड़खानी के आरोपियों के घर पर पुलिस ने साटा इश्तेहार appeared first on Lagatar.

Jul 5, 2024 - 05:30
 0  3
बोकारो : पार्लर संचालिका से छेड़खानी के आरोपियों के घर पर पुलिस ने साटा इश्तेहार

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में पार्लर संचालिका अमिता मिश्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी मामले के आरोपी अब भी फरार हैं. पलिस ने फरार तीन आरोपियों के घरों पर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ पहुंची और इश्तेहार चिपकाया. आरोपियों में अखिलेश कुमार उर्फ डब्बू, चंदन कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं. इससे पहले तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. यदि तय समय तक आरोपी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.

ज्ञात हो कि पार्लर संचालिका अमिता मिश्रा ने अखिलेश कुमार उर्फ डब्बू, चंदन कुमार और आलोक कुमार के खिलाफ सेक्टर 4 थाना में मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. अमिता मिश्रा के अनुसार, पार्लर की महिला स्टाफ काम के बाद रात में अपने घर जा रही थी, तभी तीनों आरोपियों ने उस पर कमेंट किया. इसके बाद वो रोते हुए पार्लर आई. अमिता मिश्रा जब उन आरोपियों के पास पहुंची, तो तीनों नशे में थे और उनलोगों ने पार्लर संचालिका के साथ मारपीट की थी.

The post बोकारो : पार्लर संचालिका से छेड़खानी के आरोपियों के घर पर पुलिस ने साटा इश्तेहार appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow