हजारीबाग: सावन महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

Hazaribagh: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से चानो रोड स्थित शगुन वाटिका बैंक्वेट हाॅल में दिन रविवार को “सावन महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर भाजपा नेत्री ने महिलाओं को अतिथि सत्कार कर विशेष सम्मान दिया. इस दौरान नृत्य संगीत सहित कई विविध […] The post हजारीबाग: सावन महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ appeared first on lagatar.in.

Aug 19, 2024 - 05:30
 0  2
हजारीबाग: सावन महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

Hazaribagh: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के सौजन्य से चानो रोड स्थित शगुन वाटिका बैंक्वेट हाॅल में दिन रविवार को “सावन महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर भाजपा नेत्री ने महिलाओं को अतिथि सत्कार कर विशेष सम्मान दिया. इस दौरान नृत्य संगीत सहित कई विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने शामिल होकर सावन महोत्सव कार्यक्रम का लुप्त उठाया. महिलाएं नृत्य संगीत में सराबोर होकर सावन के रंग में रंग गईं. इस दौरान शगुन वाटिका बैंक्वेट हाॅल में बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती की गीत व संगीत से भक्तिमय माहौल बन गया. महिलाओं का उत्साह व उमंग चरम पर था. सामूहिक गीत- संगीत का हिस्सा बनकर एकजुटता का अभूतपूर्व संदेश दिया.

सावन का महीना काफी पावन होता हैः शेफाली गुप्ता

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने संबोधन में कहा सावन का महीना काफी पावन होता है. मास में अनुष्ठान व धार्मिक कार्य काफी शुभ माना जाता है. सावन के पावन महीने में भक्ति गीत संगीत में झूमने व गाने पर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती काफी प्रसन्न होती हैं. श्रद्धालुओं की मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मौके पर विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रेणुका साहू, रानी शुक्ला, इंदू गुप्ता, कंचन शर्मा, ऊषा देवी, गीता देवी, बबिता देवी, पूनम चौधरी, मीना देवी, मिक्सी सिन्हा, उमा देवी, सीता देवी, अनीता देवी, सावित्री देवी, जालो देवी, नूतन देवी, डाॅली कुमारी, संजू देवी, मोहनी देवी, ममता देवी, सीमा देवी, दुलारी देवी, रीना देवी, रेणु देवी, मालती देवी, नागिना देवी एवं मीणा देवी सहित कई महिलाएं शामिल रही.

इसे भी पढ़ें – राजनीतिक विश्लेषकों की सलाह, एक पार्टी के बजाय अन्य के साथ संबंध बनाने से भारत को होगा लाभ

The post हजारीबाग: सावन महोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow