CM रेखा गुप्ता ने रखा वित्त विभाग, आशीष सूद को गृह मंत्रालय, प्रवेश वर्मा को मिला PWD

NewDelhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिये जाने का खबर है. रेखा गुप्ता ने खुद के पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं. #WATCH | After chairing the first […]

Feb 21, 2025 - 05:30
 0  1
CM रेखा गुप्ता ने रखा वित्त विभाग, आशीष सूद को गृह मंत्रालय,  प्रवेश वर्मा को मिला PWD

NewDelhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिये जाने का खबर है. रेखा गुप्ता ने खुद के पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं.

प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी मिली है. आशीष सूद को गृह विभाग, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है.

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग विभाग मिला 

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग विभाग, रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है, कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग तथा डॉक्टर पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है.

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें

Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow