Ghatshila : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना के लिए हुई मां विपत्तारिणी की पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना को लेकर घाटशिला में कई जगह सार्वजनिक रूप से मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना मंगलवार को की गई. भात्री संघ लालडीह द्वारा दुर्गा मंडप में पूजा की गई. वही श्री कृष्णा पल्ली धरमबहाल में भी महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण कीर्तन मंडप में […] The post Ghatshila : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना के लिए हुई मां विपत्तारिणी की पूजा appeared first on Lagatar.

Jul 9, 2024 - 17:30
 0  3
Ghatshila : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना के लिए हुई मां विपत्तारिणी की पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना को लेकर घाटशिला में कई जगह सार्वजनिक रूप से मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना मंगलवार को की गई. भात्री संघ लालडीह द्वारा दुर्गा मंडप में पूजा की गई. वही श्री कृष्णा पल्ली धरमबहाल में भी महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण कीर्तन मंडप में मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर आसपास के गांव बस्ती से काफी संख्या में महिलाओं ने नाना प्रकार के ऋतु फल के साथ मां विपत्तारिणी ने कि आराधना की. मां विपत्तारिणी की पूजा में महिलाओं ने मुख्य रूप से अनारस, कटहल चढ़ाया. वहीं लाल धागा में दूर्वा घास बांधकर प्रसाद स्वरूप महिलाओं ने हाथों में बांध कर मां से सुख समृद्धि की कामना की. पुजारी शंकर भट्टाचार्य ने वेदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराया. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा संपन्न कराने में मुख्य रूप से विश्वनाथ दंडापात, अनिल पाल, आंप नामाता, अनीता पाल, स्मृति नामता, रेनू भगत, बिनापानी दंडपात, रेशमा रजक, गौरी रजक, मौसमी नामाता ने पूजा में सराहनीय योगदान किया.

इसे भी पढ़ें : ‍Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई मां विपदतारिणी की पूजा

The post Ghatshila : क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं परिवार की मंगल कामना के लिए हुई मां विपत्तारिणी की पूजा appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow