IIFA 2024 : रानी-ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस, शाहरूख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने जीते 5 अवॉर्ड

LagatarDesk :  दुबई के अबू धाबी में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा 2024) चल रहा है. 27 सितंबर से चल रहा अवॉर्ड फंक्शन आज 29 सितंबर को समार्त होगा. फंक्शन के दूसरे भी अबू धाबी बॉलीवुड सितारों से जगमग रहा. हिंदी से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने आईफा अवॉर्ड फंक्शन में धूम […] The post IIFA 2024 : रानी-ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस, शाहरूख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने जीते 5 अवॉर्ड appeared first on lagatar.in.

Sep 29, 2024 - 17:30
 0  1
IIFA 2024 : रानी-ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस, शाहरूख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने जीते 5 अवॉर्ड

LagatarDesk :  दुबई के अबू धाबी में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड (आईफा 2024) चल रहा है. 27 सितंबर से चल रहा अवॉर्ड फंक्शन आज 29 सितंबर को समार्त होगा. फंक्शन के दूसरे भी अबू धाबी बॉलीवुड सितारों से जगमग रहा. हिंदी से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने आईफा अवॉर्ड फंक्शन में धूम मचाया. बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां हेमा मालनी, रेखा, शाहरुख, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, कृति सनेन, सिद्धांत चतुर्वेदी, ऐश्वर्या राय, अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वहीं शाहरुख खान और विक्की कौशल ने होस्टिंग कर शो में समां बांध दिया. एक तरफ इस इवेंट में कई बड़े स्टार्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. वहीं दूसरी तरफ कई स्टार्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड मिला. बॉलीवुड के किंग खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के आवॉर्ड से नवाजा गया.

जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड 

  • – बेस्ट एक्टर : शाहरुख खान – जवान
  • – बेस्ट एक्ट्रेस : रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
  • – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर – एनिमल
  • – बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : शबाना आजमी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • – बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल : बॉबी देओल – एनिमल
  • – बेस्ट फिल्म : एनिमल – भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा
  • – बेस्ट डायरेक्टर : विधु विनोद चोपड़ा – 12वीं फेल
  • – बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, अशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर – एनिमल
  • – बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल : भूपिंदर बब्बल – अर्जन वैली – एनिमल
  • – बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल : शिल्पा राव – चलेया – जवान

बॉलीवुड की इन हस्तियों को स्पेशल से नवाजा गया

  • -भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट्स : हेमा मालिनी
  • – डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर : अलिजेह अग्निहोत्री
  • – बेस्ट स्टोरी : इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • – बेस्ट सॉन्ग : सिद्धार्थ सिंह और गरिमा वहल – सतरंगा – एनिमल

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किये 

आईफा अवॉर्ड 2024 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रही. इसने भी कई अवॉर्ड अपने नाम किये. ऐश्वर्या राय को साउथ फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं विक्रम चियान को भी पोन्नियिन सेल्वन 2 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. अवॉर्ड नाइट के दिन ऐश्वर्या राय और मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन छायी रही. इस फिल्म को बैक टू बैक पांच अवॉर्ड मिले. वहीं रजनीकांत की फिल्म जेलर ने भी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया.
  • – बेस्ट फिल्म डायरेक्टर- मणि रत्नम – पोन्नियिन सेल्वन 2
  • – बेस्ट एक्ट्रेस – ऐश्वर्या राय- पोन्नियिन सेल्वन 2
  • – बेस्ट एक्टर – विक्रम चियान – पोन्नियिन सेल्वन 2
  • – बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – ए. आर. रहमान – पोन्नियिन सेल्वन 2
  • – बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – जयराम – पोन्नियिन सेल्वन 2
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सहासरा श्री – चिट्ठा
  • – बेस्ट फिल्म – जेलर
  • – बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल – एस. जे. सुर्या – मार्क एंथनी

 

The post IIFA 2024 : रानी-ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस, शाहरूख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पोन्नियिन सेल्वन 2 ने जीते 5 अवॉर्ड appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow