Jadugoda :  परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटी पोटका भाजपा

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता गांवों में चला रहे जनसंपर्क अभियान आज राजस्टेट मैदान घाटशिला व कल जुड़ी स्टेडियम जादूगोड़ा में सभा Jadugoda :  झारखंड में सरकार बदलने को लेकर भाजपा राज्य भर में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. पोटका में 24 सितंबर को आयोजित परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के […] The post Jadugoda :  परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटी पोटका भाजपा appeared first on lagatar.in.

Sep 22, 2024 - 17:30
 0  2
Jadugoda :  परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटी पोटका भाजपा
  • परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता गांवों में चला रहे जनसंपर्क अभियान
  • आज राजस्टेट मैदान घाटशिला व कल जुड़ी स्टेडियम जादूगोड़ा में सभा

Jadugoda :  झारखंड में सरकार बदलने को लेकर भाजपा राज्य भर में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. पोटका में 24 सितंबर को आयोजित परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र नाथ सरदार उर्फ राजू रैली में शामिल होने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इधर जमशेपुर भाजपा महानगर कमिटी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

इसे भी पढ़ें :  Kiriburu  : सड़क निर्माण में बेरोजगारों को रोजगार दे ठेकेदार – मंगल सिंह बोबोंगा

यह परिवर्तन रैली 24 सितंबर को घाटशिला से पोटका के लिए प्रस्थान करेगी. जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर के पास सुबह 11 बजे 15 हजार कार्यकर्ता परिवर्तन रैली का स्वागत करने पहुंचेंगे. इसकी जिम्मेदारी मनोज सरदार, गणेश सरदार व चंद्रशेखर गुप्ता को दी गई है. रैली वहां से जुड़ी स्टेडियम पहुंचेगी. वहां सभा में तब्दील हो जायेगी. इसके बाद यह परिवर्तन रथ पोटका, हाता होते हुए राजनगर निकल जायेगी. इसके पूर्व 23 सितंबर को बहरागोड़ा के चित्रेश्वर मंदिर से यात्रा का शुभारंभ होगा और इसी दिन बहरागोड़ा व घाटशिला राजस्टेट मैदान में सभा का भी आयोजन किया गया है. यात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें :  Jadugoda : हेमंत सरकार कुछ दिनों की मेहमान – लखन मार्डी

बता दें कि 19 सितंबर को हाता दुर्गा मंदिर में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बैठक कर पोटका व जुगसलाई विधानसभा के लिए 24 सदस्यीय कमिटी को अलग- अलग विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस कमिटी में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला मंत्री मनोज राम, जिला कार्यक्रम मंत्री सुबोध झा,सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्र नाथ सरदार उर्फ राजू होपना महाली, सूरज मंडल, बारी मुर्मू, गणेश सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, पंकज सिन्हा, विमल बैठा, नीलू मछुआ, मोचीराम बाऊरी, जितेंद्र राय, अनिल मोदी, अखिलेश सिंह, प्रेम झा, मंटू चरण दत्ता, खेलाराम बेसरा, शरत सिंह सरदार, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप बेसरा, संदीप मिश्रा, श्रावण मिश्रा,आतिश मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, मलिंदर मिश्रा, ज्ञान प्रकाश को दी गई है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : डालसा की ओर से ओल्ड एज होम में हेल्थ कैंप का आयोजन

The post Jadugoda :  परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटी पोटका भाजपा appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow