गढ़वा: कार्यकर्ता से ही भाजपा की पहचान है – भानु

Garhwa: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई को श्री बंशीधर नगर में भाजपा का अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी. विधायक भानु ने बताया कि डाक बंगला परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य […]

Jul 11, 2024 - 05:30
 0  3
गढ़वा: कार्यकर्ता से ही भाजपा की पहचान है – भानु

Garhwa: भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई को श्री बंशीधर नगर में भाजपा का अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी. विधायक भानु ने बताया कि डाक बंगला परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी और विशिष्ठ अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी मंडल के तीन-तीन बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही सभी 502 बूथों के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का संकल्प भी लिया जाएगा.

भाजपा कार्यकर्ता काफी कर्मठ हैं

विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सम्मान देना है. भाजपा कार्यकर्ता काफी कर्मठ हैं. ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है. संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में कठिन परिश्रम कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है. इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत आगामी विधान सभा चुनाव में जनविरोधी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा. प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, संजीत तिवारी, दिलीप यादव, अशोक सिंह, विवेकानंद पांडेय, सखीचंद्र प्रजापति आदि लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – शराब घोटाला : दिल्ली उच्च न्यायालय में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की अर्जी पर सुनवाई 15 को

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow