जमशेदपुर: पूर्व आजसू नेता छबि महतो थामेंगे भाजपा का दामन

Sanjeev Mehta Jamshedpur: आजसू का सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव रहे आदित्यपुर निवासी छबि महतो गुरुवार को घोड़ाबांधा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर भाजपा का दामन थामेंगे. जानकारी देते हुए छबि महतो ने बताया कि वे पिछले दिनों आजसू में उपेक्षित महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो […] The post जमशेदपुर: पूर्व आजसू नेता छबि महतो थामेंगे भाजपा का दामन appeared first on lagatar.in.

Sep 12, 2024 - 05:30
 0  2
जमशेदपुर: पूर्व आजसू नेता छबि महतो थामेंगे भाजपा का दामन

Sanjeev Mehta
Jamshedpurआजसू का सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव रहे आदित्यपुर निवासी छबि महतो गुरुवार को घोड़ाबांधा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर भाजपा का दामन थामेंगे. जानकारी देते हुए छबि महतो ने बताया कि वे पिछले दिनों आजसू में उपेक्षित महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना त्याग पत्र सौंप कर पार्टी से नाता तोड़ लिए थे. उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी में आने का न्योता दिया. जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. चूंकि वे पूर्व में भी भाजपा में रह चुके हैं और अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में काफी अरसे तक काम करने का अनुभव प्राप्त किया है. वर्तमान में वे भाजपा के सर्वमान्य नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति सिद्धान्तों से प्रभावित होकर पुनः भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है. बता दें कि छबि महतो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक बार फॉरवर्ड ब्लॉक की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – इजरायल की हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, तीन आतंकी ढेर

The post जमशेदपुर: पूर्व आजसू नेता छबि महतो थामेंगे भाजपा का दामन appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow