झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
Ranchi: झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 25 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के कारण रांची के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. […]

Ranchi: झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 25 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के कारण रांची के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का ट्रफ पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक कायम है, जो कमजोर पड़ रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.
मौसम पूर्वानुमान
– अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.
– सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है.
– रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ गई है.
– न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.
– झारखंड में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान सरायकेला में रहा, जबकि चतरा में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा.
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित एयर फोर्स बेस पर हमला, सेना ने मोर्चा संभाला
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
What's Your Reaction?






