डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ने मुखाग्नि दी
LagatarDesk : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये. दिल्ली के निगमबोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गया. मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीनों बेटी सहित पूरा परिवार मौजूद रहा. इसके अलावा राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, […]
LagatarDesk : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये. दिल्ली के निगमबोध घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गया. मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीनों बेटी सहित पूरा परिवार मौजूद रहा. इसके अलावा राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, किरेन रिजिजू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे. वहीं अंतिम संस्कार से पहले डॉ मनमोहन सिंह के परिवार वालों ने अरदास पढ़ा. इसके बाद बेटी ने मनमोहन सिंह को मुखाग्नि दी. इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गयी.
#WATCH पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य लोग मौजूद हैं।
(सोर्स:… pic.twitter.com/9OGRe7V6Cd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
अंतिम संस्कार से पहले सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्व पीएम को किया नमन
इससे पहले राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH | President Droupadi Murmu arrives at Nigam Bodh Ghat in Delhi to pay her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh
(Source: DD News) pic.twitter.com/bEIFkZzjpb
— ANI (@ANI) December 28, 2024
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays his last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat
(Source: DD News) pic.twitter.com/0Uc3KUhKfg
— ANI (@ANI) December 28, 2024
कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक निकाली गयी अंतिम यात्रा
इससे पहले पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम संस्कार के लिए रखा गया था. जहां कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गयी. आर्मी मेमोरियल ट्रक, जिसमें मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर था, उसमें उनके परिवार वालों के साथ राहुल गांधी भी बैठे थे. जैसे ही मनमोहन सिंह का पार्थिव निगम बोध घाट पहुंचा, उन्हें सलामी दी गयी. इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई.
गुरुवार देर रात एम्स में मनमोहन सिंह ने ली थी अंतिम सांस
बता दें कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार देर रात हो गया था. 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. गुरुवार देर शाम सांस लेने में की तकलीफ होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.
What's Your Reaction?