दिल्ली में रेखा मंत्रिमंडल की बैठक, यमुना नदी के वासुदेव घाट पर हुई पूजा-अर्चना
NewDelhi : दिल्ली की नयी सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शाम सात बजे सचिवालय में शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में यमुना की सफाई और दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने वाले वादे को लेकर फैसला किया जा सकता है. On first day as […]

NewDelhi : दिल्ली की नयी सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शाम सात बजे सचिवालय में शुरू हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में यमुना की सफाई और दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देने वाले वादे को लेकर फैसला किया जा सकता है.
On first day as Delhi CM, Rekha Gupta, cabinet members attend ‘Yamuna aarti’
Read @ANI Story | https://t.co/H1P6vZ42qZ#Yamuna #Delhi #BJP #YamunaAarti pic.twitter.com/QkN96iatTu
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2025
VIDEO | Delhi: CM Rekha Gupta and other Delhi ministers arrive at the Secretariat for the first Cabinet meeting. #RekhaGupta #DelhiCM pic.twitter.com/edz4v6wIh2
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना और यमुना आरती हुई
साथ ही बैठक में दिल्ली में पानी और सीवर लाइन की समस्याओं को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय लिये जाने की संभावना है. बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह शामिल हैं. इससे पहले CM रेखा गुप्ता, सभी मंत्री सहित भाजपा नेता यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना की. यहां यमुना आरती भी हुई.
उपराज्यपाल ने 12 मार्च 2024 यमुना आरती का उद्घाटन किया था
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के तहत आने वाले वसुदेव घाट का जीर्णोद्धार के बाद यहां यमुना आरती की परंपरा शुरू हुई थी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 12 मार्च 2024 को यहां ऐतिहासिक यमुना आरती का उद्घाटन किया था. तब से आरती नियमित रूप से जारी है.
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
What's Your Reaction?






