पलामू किला का होगा जीर्णोद्धार : रामचंद्र सिंह

Medininagar: राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व झारखंड प्रदेश के चेरो जनजातीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन में आयोजित की गई. जिसका उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी दूधी के पूर्व विधायक हरेराम सिंह चेरो, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह व […] The post पलामू किला का होगा जीर्णोद्धार : रामचंद्र सिंह appeared first on lagatar.in.

Jul 29, 2024 - 05:30
 0  2
पलामू किला का होगा जीर्णोद्धार : रामचंद्र सिंह

Medininagarराष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व झारखंड प्रदेश के चेरो जनजातीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन में आयोजित की गई. जिसका उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी दूधी के पूर्व विधायक हरेराम सिंह चेरो, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन में आदिवासियों की गिरती हुई अर्थव्यवस्था, घटती हुई जनसंख्या, उनके सामाजिक व आर्थिक उत्थान तथा हक व अधिकार समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. हरेराम सिंह चेरो ने कहा कि आदिवासी समाज का देश स्तर पर गौरवमयी इतिहास रहा है. देश में आजादी के पूर्व विभिन्न प्रांतों में आदिवासी का राज स्थापित रहा है. जिन्होंने अपना अमिट छाप छोड़ा है. आज राज्य या देश स्तर पर आदिवासी समाज का जो हक अधिकार व सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है.

मेरा समाज जंगल व पहाड़ की तलहटियों में बसता हैः अवधेश 

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पलामू प्रमंडल का एक मात्र धरोहर पलामू किला जिसे राजा मेदिनीराय के द्वारा स्थापित किया गया था. आज उसे देखने के लिए पर्यटक के रूप में भारत ही नहीं विश्व के विभिन्न देश के लोग आते हैं. जो खंडहर में देखकर अफसोस जाहिर करते हैं. केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रही है. भारत सरकार से मांग करता हूं कि इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाये. अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि मेरा समाज जंगल व पहाड़ की तलहटियों में बसता है. इसके बावजूद जल, जंगल व जमीन का अधिकार हमसे छिना जा रहा है. राज्य सरकार आदिवासी के नाम पर ढोंग करती है. मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हृदया सिंह चेरो, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह, प्रदेश सचिव मृत्युंजय सिंह व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर अरुण कुमार सिंह , श्याम नंदन सिंह , कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, सुआ मुखिया दुलारी देवी, प्रमोद कुमार सिंह, अजय सिंह चेरो, भरदुल सिंह, विंध्याचल सिंह बिहार, डॉ मीना सिंह , शीतल सिंह चेरो ,कबूतरी देवी, प्रेम सिंह, पंसस अजीत सिंह, उपाध्याय सिंह,शिक्षक रविंद्र सिंह, अनुप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली बेसमेंट हादसा : IAS कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह गिरफ्तार

The post पलामू किला का होगा जीर्णोद्धार : रामचंद्र सिंह appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow