रांची : गोंदा डैम फिर हुआ लबालब, तीनों फाटक खोले गये
Ranchi : पिछले 24 घंटे से जारी झमाझम बारिश के बीच रांची के तीनों डैम में पानी के भंडारण की स्थिति काफी अच्छी हो गयी है. कांके का गोंदा डैम फिर लबालब हो चुका है. डैम अपनी क्षमता के अनुसार, 28 फीट पर पहुंच गया है. डैम के तीनों फाटक खोलकर वाटर लेवल को नियंत्रित […] The post रांची : गोंदा डैम फिर हुआ लबालब, तीनों फाटक खोले गये appeared first on lagatar.in.

Ranchi : पिछले 24 घंटे से जारी झमाझम बारिश के बीच रांची के तीनों डैम में पानी के भंडारण की स्थिति काफी अच्छी हो गयी है. कांके का गोंदा डैम फिर लबालब हो चुका है. डैम अपनी क्षमता के अनुसार, 28 फीट पर पहुंच गया है. डैम के तीनों फाटक खोलकर वाटर लेवल को नियंत्रित रखा जा रहा है. अगर रूक्का डैम की बात करें तो रूक्का डैम भी अपनी क्षमता से पांच फीट नीचे है, डैम का लेवल 32.04 फीट पर पहुंच चुका है. वहीं हटिया डैम की बात करें तो इसका लेवल भी 31 फीट तक पहुंच चुका है. अगर पूरी रात इसी तरह बारिश होती रही तो मंगलवार की सुबह तक जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है.पिछले साल की तुलना में 16 सितंबर को अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
इस साल आठ अगस्त तक का लेवल
डैम | वर्तमान लेवल | पिछले साल का लेवल | क्षमता (फीट में) |
रूक्का | 33.04 | 19.04 | 36 |
गोंदा | 27.06 | 15.06 | 28
|
हटिया | 25.08 | 25.11 | 38
|
16 सितंबर का वर्तमान लेवल
डैम | वर्तमान | पिछले साल का लेवल | (फीट में) |
रूक्का | 32.04 | 25.05 | 36 |
गोंदा | 28.00 | 18.08 | 28 |
हटिया | 31.11 | 26.9 | 38 |
इसे भी पढ़ें – भारी बारिश से दुमका में लैंड स्लाइडिंग, गिरिडीह में जमीन फटी
The post रांची : गोंदा डैम फिर हुआ लबालब, तीनों फाटक खोले गये appeared first on lagatar.in.
What's Your Reaction?






