विस धरना प्रकरण : बाबूलाल मरांडी ने कहा, अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार

  Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने अंतिम समय में भी राज्य सरकार ने अपना चरित्र नही बदला. जाते जाते भी अन्याय और अत्याचार ही कर रहे. जो 5 साल तक जनता के साथ किया, युवाओं ,किसानों,बेरोजगारों, महिलाओं,आदिवासी,दलित पिछड़ों के साथ किया, आज उसी की पुनरावृति सदन के भीतर प्रतिपक्ष के […] The post विस धरना प्रकरण : बाबूलाल मरांडी ने कहा, अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार appeared first on lagatar.in.

Aug 1, 2024 - 05:30
 0  2
विस धरना प्रकरण : बाबूलाल मरांडी ने कहा, अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार

  Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने अंतिम समय में भी राज्य सरकार ने अपना चरित्र नही बदला. जाते जाते भी अन्याय और अत्याचार ही कर रहे. जो 5 साल तक जनता के साथ किया, युवाओं ,किसानों,बेरोजगारों, महिलाओं,आदिवासी,दलित पिछड़ों के साथ किया, आज उसी की पुनरावृति सदन के भीतर प्रतिपक्ष के विधायकों के साथ की गयी. प्रतिपक्ष सवाल सदन में नहीं पूछे, तो फिर कहां पूछें. क्या सदन केवल सत्ता पक्ष के सहारे चलेगा या विपक्ष भी उसमे शामिल है. यदि विपक्ष शामिल है तो फिर सदन में विपक्ष के विधायकों की आवाज क्यों नही सुनी जा रही.

विधायक धरने पर बैठे हैं, बिजली काट देना, एसी बंद करवा देना कहां का न्याय

भाजपा और एनडीए विधायक जब सदन के भीतर धरने पर बैठे हैं तो फिर वहां बिजली काट देना, एसी बंद करवा देना ये कहां का न्याय है. आखिर यह सरकार क्या दिखाना चाहती है? 5साल से भाजपा जवाब मांग रही, इन्हीं के वादों,घोषणाओं की मांग रही.और ये लगातार भाग रहे. आज अंतिम सत्र है तो फिर कब इनसे जवाब मांगे विपक्ष. सरकार की नीयत आज प्रकट हो गयी. ये अपनी नाकामियों से बौखलाहट में हैं. लोकसभा चुनाव के परिणाम इन्हें डरा रहे हैं. एक तरफ राज्य सरकार नयी नयी योजनाओं का हवाला देकर जनता को फिर से दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पुराने वादों को याद कराने पर अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है. भाजपा इन्हें जनता के सवालों का जवाब देने के लिए सड़क से सदन तक बाध्य करेगी. ये सवालों से भाग नहीं सकते.

झामुमो-कांग्रेस सरकार की तानाशाही से डरने वाली नहीं 

है  भाजपाः कर्मवीर सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज विधानसभा पहुंचे. कहा कि भाजपा जनता के सवालों पर पीछे नहीं हटने वाली. भाजपा और एनडीए के विधायकों ने जो सदन के अंदर धरने पर बैठने का निर्णय लिया है, पार्टी उनके साथ है. विधायकगण रात को भी धरने पर बैठे रहेंगे. यह प्रतिपक्ष का सवाल नहीं, यह झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता का सवाल है. भाजपा झामुमो-कांग्रेस सरकार की तानाशाही से डरने वाली नहीं है

 

The post विस धरना प्रकरण : बाबूलाल मरांडी ने कहा, अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा कर रही हेमंत सरकार appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow