हजारीबाग: भाजपा नेता के आवास पर अर्जुन मुंडा ने की चाय पर चर्चा

Hazaribagh: भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कोडरमा के जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद के अन्नदा चौक स्तिथ निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष चर्चा हेतु पहुंचे. भैया अभिमन्यु प्रसाद ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. वहीं भैया अमन ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. अर्जुन मुंडा ने […]

Jul 14, 2024 - 05:30
 0  3
हजारीबाग: भाजपा नेता के आवास पर अर्जुन मुंडा ने की चाय पर चर्चा

Hazaribagh: भाजपा के वरिष्ठ नेता सह कोडरमा के जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद के अन्नदा चौक स्तिथ निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष चर्चा हेतु पहुंचे. भैया अभिमन्यु प्रसाद ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. वहीं भैया अमन ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. अर्जुन मुंडा ने चाय पर विशेष चर्चा करते हुए झारखंड की राजनीति और परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया. भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि केंद्र के नेता का आना अच्छा लगता है. ये पहली बार नहीं हैं, कई बार अर्जुन मुंडा मेरे निवास स्थान पर पहुंचे हैं. मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, बटेश्वर प्रसाद मेहता, हरीश श्रीवास्तव, सुकल्याण मोइत्रा, विवेक सिंह, अर्जुन साव, विवेक बरियार, जीतू जैन, आनंद देव, मनमित अकेला, शैलेश चंद्रवंशी, हितेश रंजन, मूलचंद साव, करुण सिंह, राजदीप प्रसाद, डाॅ सरोज रंजन, मनोज कुमार, राकेश कुमार सिंह, दिलीप प्रसाद साव, रंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, भैया गीता प्रसाद, भावना सिन्हा, पूनम मिश्रा, स्वेता सिन्हा, ज्योत्स्ना, रेणुका साव सहित कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड को जिहादखंड बनाना चाहते हैं : बाबूलाल मरांडी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow