हजारीबाग: सदर सीट से कांग्रेस के पांच प्रमुख दावेदारों के नाम तय

Hazaribagh: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने की. इस दौरान प्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मनोज मेहता, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष परवेज अहमद, अधिवक्ता इजहार हुसैन, महानगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह मुख्य रूप से […] The post हजारीबाग: सदर सीट से कांग्रेस के पांच प्रमुख दावेदारों के नाम तय appeared first on lagatar.in.

Sep 24, 2024 - 05:30
 0  1
हजारीबाग: सदर सीट से कांग्रेस के पांच प्रमुख दावेदारों के नाम तय

Hazaribagh: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने की. इस दौरान प्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मनोज मेहता, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष परवेज अहमद, अधिवक्ता इजहार हुसैन, महानगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग सदर सीट से 34 कांग्रेसजनों ने अपनी दावेदारी पेश की है. हजारीबाग नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 34 नामों पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श के बाद अंत में पांच नाम पर सर्वसमिति बनी. इन पांचों उम्मीदवारों के नाम बंद लिफाफे में पर्यवेक्षक को सौंपे गये. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी के नगर के पदाधिकारी और वार्ड के अध्यक्षों ने रणनीति बनाई.

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैंः निसार खान

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज नारायण भारत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और वार्ड के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण तन मन से लग जाए और मजबूत संगठन ही कांग्रेस का मूल मंत्र है. इस अवसर पर प्रभारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता निसार खान में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं. संगठन को वार्ड और बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करना एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. हम लोगों को दोबारा सभी के प्रयास से नगर क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराना है.

बैठक में मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव, महिला अध्यक्ष बेबी देवी, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, मुंगेश्वर चौधरी, महासचिव सीताराम यादव सुंदर ठाकुर, निसार अहमद भोला, रत्नेश कुमार सिंह, सुशील बोरई, दिलदार अंसारी, गणेश मेहता, राम कुमार पटेल, जुबैर खान, नरेश गुप्ता, तारिक रजा, गोविंद राम, रघु जायसवाल, अर्जुन सिंह, ऋषिकेश, अभिषेक यादव, मो प्यार, नन्हे, पवन मालाकार, सनी वर्मा, अनिल कुमार मेहता, संतोष कुशवाहा, रंजीत यादव, करण कुमार, प्रभात कुमार यादव, चिंतामणि साव, गुड्डू, अमर सिंह यादव, बाबू खान, एमआई हुसैन, राज किशोर मेहता, खालिद मोहम्मद, मुकेश साव, रिंकू डीश, लक्की खान, कमरूउद्दीन, अजय कुमार मेहता, मो. मुस्ताक, मनोज राम, सोनू वर्मा, गणेश रजक, अजय प्रजापति, मोहन गुप्ता आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें –  मंगेश यादव के बाद अनुज सिंह का एनकाउंटर, अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी, कहा… फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है  

The post हजारीबाग: सदर सीट से कांग्रेस के पांच प्रमुख दावेदारों के नाम तय appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow