झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा को लेकर रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

 Ranchi : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा के मद्देनज़र और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है.  21 से 23 सितंबर तक यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. बता दें झारखंड में 813 परीक्षा […] The post झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा को लेकर रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन appeared first on lagatar.in.

Sep 21, 2024 - 05:30
 0  1
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा को लेकर रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

 Ranchi : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा के मद्देनज़र और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है.  21 से 23 सितंबर तक यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. बता दें झारखंड में 813 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमे 6 लाख 39 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे.

ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची–भागलपुर–रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा

ट्रेन संख्या 08601 रांची–भागलपुर परीक्षा स्पेशल, 21 सितंबर (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. (केवल 01 ट्रिप) ट्रेन का रांची से प्रस्थान (शनिवार) शाम 18 बजे होगा. ट्रेन का मुरी आगमन 19:30 बजे व प्रस्थान 19:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:28 बजे, प्रस्थान 20:30 बजे, धनबाद आगमन 22:30 बजे, प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 04:00 बजे एवं भागलपुर आगमन (रविवार) 06:15 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08602 भागलपुर – रांची परीक्षा स्पेशल, 22 सितंबर (रविवार) को भागलपुर से प्रस्थान करेगी,   (केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का भागलपुर से प्रस्थान (रविवार) 17:35 बजे, किउल आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:20 बजे, जसीडीह आगमन 22:38 बजे प्रस्थान 22:40 बजे, धनबाद आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 05:20 बजे होगा.

इस ट्रेन में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच होगा.

 ट्रेन संख्या 08603/08604 रांची – भागलपुर – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा

ट्रेन संख्या 08603 रांची – भागलपुर परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी.  (केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान (रविवार) 18:00 बजे, मुरी आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:28 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, धनबाद आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 04:00 बजे एवं भागलपुर आगमन (सोमवार) 06:15 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08604 भागलपुर – रांची परीक्षा स्पेशल,  23 सितंबर (सोमवार) को भागलपुर से प्रस्थान करेगी.  (केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का भागलपुर से प्रस्थान (सोमवार) 17:35 बजे, किउल आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:20 बजे, जसीडीह आगमन 22:38 बजे प्रस्थान 22:40 बजे, धनबाद आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मुरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन (मंगलवार) 05:20 बजे होगा.

इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच होंगे.

              ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची – पटना – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा  

ट्रेन संख्या 08626 रांची – पटना परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. (केवल 01 ट्रिप)  इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान (शनिवार) 21:40 बजे, मुरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, गया आगमन 04:35 बजे प्रस्थान 05:00 बजे एवं पटना आगमन (रविवार) 07:45 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08625 पटना – रांची परीक्षा स्पेशल,  22 सितंबर (रविवार) को पटना से प्रस्थान करेगी.   (केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का पटना से प्रस्थान (रविवार) 20:45 बजे, गया आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, मूरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 06:45 बजे होगा.    इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 18 कोच होंगे,

              ट्रेन संख्या 08624/08623 रांची – पटना – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा  

ट्रेन संख्या 08624 रांची – पटना परीक्षा स्पेश 22 सितंबर (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी.(केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान (रविवार) 21:40 बजे, मुरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, गया आगमन 04:35 बजे प्रस्थान 05:00 बजे एवं पटना आगमन (सोमवार) 07:45 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 08623 पटना – रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर (सोमवार) को पटना से प्रस्थान करेगी.  (केवल 01 ट्रिप) इस ट्रेन का पटना से प्रस्थान (सोमवार) 20:45 बजे, गया आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, मूरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे एवं रांची आगमन (मंगलवार) 06:45 बजे होगा.  इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच होंगे.

टाटानगर – रांची – टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा  

टाटानगर – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन  21 और 22 सितंबर को 02:30 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी एवं गामहारीया, कांड्रा, चांडिल, मुरी, टाटीसिलवे, नामकुम होते हुए इस ट्रेन का 06:15 बजे रांची आगमन होगा.  रांची – टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन  21 और 22 सितंबर को 19:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी एवं नामकुम, टाटीसिलवे, मुरी, चांडिल, कांड्रा होते हुए इस ट्रेन का 23:00 बजे टाटानगर आगमन होगा.

The post झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन परीक्षा को लेकर रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow