न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह, न्यायमूर्ति आर महादेवन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने

NewDelhi :  न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की. उनके शपथ ग्रहण करने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से […]

Jul 16, 2024 - 17:30
 0  4
न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह, न्यायमूर्ति आर महादेवन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने

NewDelhi :  न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की. उनके शपथ ग्रहण करने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से 34 हो जायेंगे जो सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या है. जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन गये हैं. न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow