पांचवें चरण की वोटिंग के बाद मोदी ने कहा,  राजग के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत हो रहा है…

New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है.                […]

May 21, 2024 - 17:30
 0  5
पांचवें चरण की वोटिंग के बाद मोदी ने कहा,  राजग के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत हो रहा है…
पांचवें चरण की वोटिंग के बाद मोदी ने कहा,  राजग के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत हो रहा है...

New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है.                                                                                            . नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत के लोग केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद आज मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया. उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे. लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, राजग के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत हो रही है. भारत के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं.

25 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर वोटिंग पूरी   

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो गया है. शेष दो चरण के तहत मतदान 25 मई और 1 जून को होना है. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow