Adityapur: प्रभात पार्क का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पेड़ काटे जाने पर आगबबूला, रुकवाया काम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण किया. उप नगर आयुक्त ने पेड़ काटे जाने की शिकायत को निरीक्षण के दौरान सच पाया और इस पर आगबबूला हो गईं. उन्होंने […] The post Adityapur: प्रभात पार्क का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पेड़ काटे जाने पर आगबबूला, रुकवाया काम appeared first on lagatar.in.

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेड़ काटे जाने के मामले को लेकर उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण किया. उप नगर आयुक्त ने पेड़ काटे जाने की शिकायत को निरीक्षण के दौरान सच पाया और इस पर आगबबूला हो गईं. उन्होंने ठेकेदार को जेल भेजे जाने की धमकी देते हुए तत्काल पार्क में तालाबंदी कर वन विभाग द्वारा जांच पूरी होने तक काम रुकवा दिया है.
सरायकेला डीएफओ से मिलेंगे बुद्धिजीवी
इधर वार्ड 17 के बुद्धिजीवियों ने इसके लिए सरायकेला डीएफओ से मिलकर कार्रवाई किये जाने की बात कही है. आज उप नगर आयुक्त निरीक्षण के क्रम में रामचंद्र पासवान, वीरेंद्र यादव, संध्या प्रधान, विश्व मोहन कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, आशीष कुमार, जवाहर लाल सिंह, आरडी सिंह एवं वार्ड नंबर 17 के अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : रांची में 20 नवंबर को होगा ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इस ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद
The post Adityapur: प्रभात पार्क का उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पेड़ काटे जाने पर आगबबूला, रुकवाया काम appeared first on lagatar.in.
What's Your Reaction?






