Ghatshila : जिप सदस्य ने दिव्यांग को उपलब्ध कराया व्हील चेयर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दिव्यांग माणिक मुर्मू को एक व्हील चेयर बुधवार को उपलब्ध कराया. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बांकी पंचायत के चिरुगोड़ा गांव निवासी माणिक मुर्मू दस वर्ष पहले एक हादसे में पूरी तरह असहाय और लाचार हो गये थे. तब से चलने फिरने में असमर्थ हैं. परिजनों ने […] The post Ghatshila : जिप सदस्य ने दिव्यांग को उपलब्ध कराया व्हील चेयर appeared first on lagatar.in.

Sep 25, 2024 - 17:30
 0  2
Ghatshila : जिप सदस्य ने दिव्यांग को उपलब्ध कराया व्हील चेयर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दिव्यांग माणिक मुर्मू को एक व्हील चेयर बुधवार को उपलब्ध कराया. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बांकी पंचायत के चिरुगोड़ा गांव निवासी माणिक मुर्मू दस वर्ष पहले एक हादसे में पूरी तरह असहाय और लाचार हो गये थे. तब से चलने फिरने में असमर्थ हैं. परिजनों ने जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू से व्हील चेयर उपलब्ध कराने की गुहार लगायी थी.

इसे भी पढ़ें :  Adityapur  : झारखंड के आदिवासी-मूलवासी का अस्तित्व संकट में – चंपाई 

श्रीमती मुर्मू ने स्व. रुपेश कुमार जैन की पुण्य स्मृति में सेठ सुरेश चंद्र रुपेश कुमार जैन सेवा संस्थान के सौजन्य से व्हील चेयर उपलब्ध कराया. मौके पर श्रीमती मुर्मू ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता के कारण जरूरतमंद सरकारी लाभ से वंचित है. लचर व्यवस्था के कारण जनता का भरोसा उठ गया है. इस अवसर पर मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया बिशू टुडू, जितराय बास्के, तपन मुर्मू, सुदाम मुर्मू समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Ghatshila  :  जयंती पर घाटशिला में याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

The post Ghatshila : जिप सदस्य ने दिव्यांग को उपलब्ध कराया व्हील चेयर appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow