WEATHER ALERT : झारखंड में 10-12 अप्रैल तक बारिश, गर्जन के साथ चलेंगी तेज हवाएं, ओले भी गिरेंगे

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा, 10 से 12 अप्रैल तक कुछ क्षेत्रों में […]

Apr 7, 2025 - 17:31
 0  2
WEATHER ALERT :  झारखंड में 10-12 अप्रैल तक बारिश, गर्जन के साथ चलेंगी तेज हवाएं, ओले भी गिरेंगे

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश के साथ गर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

इसके अलावा, 10 से 12 अप्रैल तक कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और ओलों के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे से हवाओं चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.

7 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं (30- 40 किमी) चलने की संभावना है.

8 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खारसांवा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इस दौरान बारिश भी हो सकती है. जबकि साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खारसांवा में बारिश के साथ गर्जन व 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इस दौरान देवघर, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग और धनबाद में भी बारिश के साथ गर्जन, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है.

वहीं 11 और 12 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बारिश के गर्जन व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं अन्य जिलों में बारिश और गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार से विदर्भ तक टर्फलाइन बनी हुई है. इसके साथ ही, पूर्वी बिहार में समुद्रतल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है, जिसका असर झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा.

गढ़वा और पलामू में 40 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आज अधिकतम 38 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रह सकता है. वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 40 और न्यूनतम 20 डिग्री, जबकि बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंट, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 20 डिग्री रह सकता है.
पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

 

जानें अगले चार दिनों में किस जिले में कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow