गिरिडीह : झामुमो महिला मंडली ने वार्ड नंबर 14 में चलाया सदस्यता अभियान

Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो महिला संयोजक मंडली ने गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 14 में सदस्यता अभियान चलाया. प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही प्रमिला मेहरा ने लोगों को चार मार्च को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह […]

Feb 27, 2025 - 17:30
 0  2
गिरिडीह : झामुमो महिला मंडली ने वार्ड नंबर 14 में चलाया सदस्यता अभियान

Giridih : गिरिडीह जिला झामुमो महिला संयोजक मंडली ने गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 14 में सदस्यता अभियान चलाया. प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके साथ ही प्रमिला मेहरा ने लोगों को चार मार्च को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह का आमंत्रण पत्र भी दिया. उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा. पूरे जिले में इसकी सफलता को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है.

मौके पर संयोजक मंडली की रुकमिणी देवी, सुमित्रा देवी, नंदा देवी, अनु शिखा कुमारी, अंजू देवी, रेशम देवी, मीना देवी, रीना सिंह, नीतू देवी, चंचल देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं. इससे पूर्व सदर प्रखंड के पतरोडीह में स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की  बैठक दिलीप रजक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई. बैठक में शंकर दास, राजू रजक, छोटू दास, करण दास, मो. शादाम, मो. सरफुद्दीन, मो. ताज, मुकेश तुरी, सिकंदर रजवार आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : BREAKING : पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते बने JPSC के अध्यक्ष

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें

Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow