मुंबई :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू, जन सैलाब उमड़ा

भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे वाटर सैल्यूट’ दिया गया, Mumbai :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया  की विक्ट्री परेड आज शाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुरू हुई. विजय जुलूस (विक्ट्री परेड) में गुरुवार को यहां […] The post मुंबई :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू, जन सैलाब उमड़ा appeared first on Lagatar.

Jul 5, 2024 - 05:30
 0  3
मुंबई :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू, जन सैलाब उमड़ा
मुंबई :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू, जन सैलाब उमड़ा

भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे वाटर सैल्यूट’ दिया गया,

Mumbai :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया  की विक्ट्री परेड आज शाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुरू हुई. विजय जुलूस (विक्ट्री परेड) में गुरुवार को यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अनुसार विजय जुलूस नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे समाप्त होना था लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पायी.  क्रिकेट फैन्स ने टीम इंडिया को जमकर चीयर अप किया. मुंबई पुलिस ने टी20 विश्व कप जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम की विक्ट्री परेड के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये हैं.

विजेता खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए लाखों प्रशंसक जुटे

विजेता खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद जताई गयी थी, जो सच साबित हुई, विश्व चैंपियन टीम एक खुली बस में रोड शो में शामिल हुई है. विक्ट्री परेड  दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की ओर जा रही है, जहां एक सम्मान समारोह रखा गया है. विक्ट्री परेड स्टेडियम में जाकर खत्म होगी. वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए निशुल्क प्रवेश की अनुमति दी गयी है. विक्ट्री परेड को देखते हुए कई रूट्स पर ट्रैफिक पहले से ही डायवर्ट कर दिया गया  है.

टीम इंडिया ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के आवास जाकर उनसे मुलाकात भी की 

जान लें कि टीम इंडिया आज ही स्वदेश(दिल्ली) लौटी है. टीम इंडिया ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास जाकर उनसे मुलाकात भी की.  दिल्ली-मुंबई विस्तारा फ्लाइट VTI1845/UK1845 भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी. भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे वाटर सैल्यूट’ दिया गया,

  मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग जमा हैं

टीम इंडिया  खिलाड़ी बस में सवार होकर विक्ट्री परेड के लिए निकले . मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों फैंस जुटे हुए थे.  हर कोई इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहा था.  मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग जमा हैं. हर किसी को चैंपियंस के इंतजार में है. उधर वानखेड़े स्टेडियम में भी हजारों फैंस चैंपियंस का इंतजार कर रहे थे.

 

The post मुंबई :  टी 20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू, जन सैलाब उमड़ा appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow