रांची: झारखंडी परिवेश का होगा आरआर स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल

Ranchi: आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल इस बार भी अनूठा होगा. दर्शनार्थी यहां मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की कलात्मक प्रतिमाओं का दर्शन तो करेंगे ही, साथ ही उन्हें वन्य जीवन और झांरखंडी परिवेश की झलक भी मिलेगी. समिति के विक्की यादव ने बताया कि पंडाल का अवलोकन करते ही […] The post रांची: झारखंडी परिवेश का होगा आरआर स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल appeared first on lagatar.in.

Sep 6, 2024 - 05:30
 0  3
रांची: झारखंडी परिवेश का होगा आरआर स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल

Ranchi: आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल इस बार भी अनूठा होगा. दर्शनार्थी यहां मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की कलात्मक प्रतिमाओं का दर्शन तो करेंगे ही, साथ ही उन्हें वन्य जीवन और झांरखंडी परिवेश की झलक भी मिलेगी. समिति के विक्की यादव ने बताया कि पंडाल का अवलोकन करते ही अभिवादन जोहार के साथ गांव की संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक हथियार, वाद्ययंत्र आदि की मनोहारी छटा देखते ही बनेगी. पंडाल का बाह्य साज-सज्जा में झारखंड के वन्य जीवन को दर्शाया जाएगा. कुम्हार के चाक पर बनते मिट्टी के बर्तन, हाथी, घोड़ा और अन्य जीव का खूबसूरत नजारा होगा.

पूजा में करीब 45 लाख रुपया खर्च का है अनुमान

सोहराय पेटिंग, छऊ नृत्य मंडली के साथ राज्य के महापुरुषों की आकृतियों का अलग आकर्षण रहेगा. उन्होंने बताया कि इस बार पूजा में लगभग 45 लाख रुपया खर्च आने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल के 50 कारीगर और मजदूर 60 फीट लंबे, 70 फीट चौड़े और 50 फीट उंचे पंडाल को जमीनी रूप देने में लगे हैं. उन्होंने बताया कि आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ कई तोरण द्वार बनाए जाएंगे, जिसकी खूबसूरती का अलग आकर्षण रहेगा. विक्की ने बताया कि क्लब के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखेंगे.

गठित की गयी है कमेटी

पूजा के सफल आयोजन को लेकर कमेटी गठित की गयी है. इसमें मुख्य संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव, मुख्य पुजारी संतोष पाठक, सचिव अजित कुमार, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू सिंह और मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सूरज वर्मा, अमित यादव, साहिल यादव, विकास सिंह, सचिन चौधरी, साजन, दीपक वर्मा और राजा, प्रचार मंत्री राजू राय और सुभाष राय, महामंत्री संजीव कुमार, बिट्ट चौधरी, शुभम चौधरी और रवि यादव, मंत्री आयुष पाठक, किशन कर्मकार और सौरभ, प्रचार मंत्री विट्टू साही और मीडिया प्रभारी आयुष राज वर्मा, राजवीर चौधरी को चुना गया है.

इसे भी पढ़ें – JSSC की कार्यशैली से हाईकोर्ट नाराज, अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी,सशरीर आने का आदेश

The post रांची: झारखंडी परिवेश का होगा आरआर स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow