रांची नगर आयुक्त ने पंचशील नगर जलजमाव का किया निरीक्षण

Ranchi: लगातार हो रही भारी वर्षा से रांची नगर निगम के कई क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति बन गई. जिसे लेकर आम नागरिकों ने नगर आयुक्त संदीप सिंह को वार्ड 33 में पंडरा रोड स्थित पंचशील नगर में जल-जमाव की समस्या से अवगत कराया गया. सोमवार को नगर आयुक्त ने पंचशील नगर में जल जमाव […] The post रांची नगर आयुक्त ने पंचशील नगर जलजमाव का किया निरीक्षण appeared first on lagatar.in.

Sep 16, 2024 - 17:30
 0  1
रांची नगर आयुक्त ने पंचशील नगर जलजमाव का किया निरीक्षण

Ranchi: लगातार हो रही भारी वर्षा से रांची नगर निगम के कई क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति बन गई. जिसे लेकर आम नागरिकों ने नगर आयुक्त संदीप सिंह को वार्ड 33 में पंडरा रोड स्थित पंचशील नगर में जल-जमाव की समस्या से अवगत कराया गया. सोमवार को नगर आयुक्त ने पंचशील नगर में जल जमाव की स्थिति का निरीक्षण संबंधित टीम के साथ किया. नगर आयुक्त ने निगम के अभियाताओं को भविष्य में उक्त क्षेत्र में जल-जमाव ना हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही शांति नगर एवं पंचशील नगर के कनेक्टिंग नालियों को साफ करते हुए पानी के बहाव के लिए रास्ता बनाने का निर्देश दिया गया.

इसके साथ ही स्वच्छता शाखा की टीम को लगातार नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद नगर आयुक्त ने रांची नगर निगम की टीम को पूरे निगम क्षेत्र का भ्रमण कर, जहां कहीं भी जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई हो, उसे त्वरित ठीक करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर प्रबंधक, निगम के अभियंता, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर और अन्य कर्मी उपस्थित थे. बता दें कि निगम ने जलजमाव की स्थिति की शिकायत के लिए नंबर 1800 570 1235 जारी किया है. जिसपर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – लगातार बारिश से तेजी से बढ़ रहा मैथन व पंचेत डैम का जल स्तर, फाटक खोले गए

The post रांची नगर आयुक्त ने पंचशील नगर जलजमाव का किया निरीक्षण appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow