रांची में फिर बर्ड फ्लू की पुष्टि, इन इलाकों में चिकन-अंडा बिक्री पर रोक

Ranchi : रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. ICAR-NIHSAD भोपाल में रांची के मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के कुक्कुटों की जांच के लिए नमूने भेजे गये थे, जिसमें H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एहतियात के […]

May 22, 2024 - 05:30
 0  6
रांची में फिर बर्ड फ्लू की पुष्टि, इन इलाकों में चिकन-अंडा बिक्री पर रोक
रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि

Ranchi : रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. ICAR-NIHSAD भोपाल में रांची के मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के कुक्कुटों की जांच के लिए नमूने भेजे गये थे, जिसमें H5N1 Avian Influenza की पृष्टि हुई है.

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने एहतियात के तौर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी (संक्रमित क्षेत्र-कुक्कुट प्रक्षेत्र) से एक किलोमीटर की परिधि में किसी भी जिंदा/मृत कुक्कुटों/कुक्कुट उत्पाद एवं अंडा की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. साथ ही इनके परिवहन पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.

इसे भी पढ़ें : भगवान राम कण-कण में हैं, किसी की हैसियत नहीं कि उन्हें ला सके : साधना भारती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow