रांची: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रांची चैंपियन

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची झारखंड के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित था. गुरुवार को प्रतियोगिता के तीनों संवर्गों का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें अंडर 15 बालक […] The post रांची: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रांची चैंपियन appeared first on Lagatar.

Jul 5, 2024 - 05:30
 0  3
रांची: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रांची चैंपियन
Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची झारखंड के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित था. गुरुवार को प्रतियोगिता के तीनों संवर्गों का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें अंडर 15 बालक संवर्ग में गुमला ने लोहरदगा को 2-0 से पराजित किया. अंडर 17 बालिका संवर्ग में रांची ने गुमला को टाईब्रेक में 3-1 से पराजित किया एवं अंडर 17 बालक संवर्ग में गुमला ने रांची को 3-1 से पराजित किया कर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की विजेता बनी. विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक खेल विभाग राजकिशोर खाखा ने कप प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची मिथलेश केरकेट्टा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रांची विनय बंधु कच्छप की गरिमामयी उपस्थिति रही.

The post रांची: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रांची चैंपियन appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow