रांची: झारखंड का अंतिम जत्था मदीना से लौटा अपने घर

Rehan Ahmed Ranchi: आजमीन ए हज 2024 झारखंड का अंतिम जत्था गुरुवार को मुंबई एयरपेर्ट पहुंचा. झारखंड से आजमीन ए हज कोलकाता व मुंबई के फ्लाइट से गये थे. कोलकाता एयरपोर्ट से झारखंड के अधिक हाजी हज कर वापस अपने वतन लौटे. अंतिम जत्थे में 324 हाजी अपने हज पूरा कर वापस लौटे. मालूम हो […] The post रांची: झारखंड का अंतिम जत्था मदीना से लौटा अपने घर appeared first on lagatar.in.

Jul 20, 2024 - 05:30
 0  3
रांची: झारखंड का अंतिम जत्था मदीना से लौटा अपने घर

Rehan Ahmed

Ranchi: आजमीन ए हज 2024 झारखंड का अंतिम जत्था गुरुवार को मुंबई एयरपेर्ट पहुंचा. झारखंड से आजमीन ए हज कोलकाता व मुंबई के फ्लाइट से गये थे. कोलकाता एयरपोर्ट से झारखंड के अधिक हाजी हज कर वापस अपने वतन लौटे. अंतिम जत्थे में 324 हाजी अपने हज पूरा कर वापस लौटे. मालूम हो इस वर्ष झारखंड से कुल 1775 आजमीन हज पर गये थे. अंतिम जत्थे के साथ सारे लोग अपने हज के अरकान (नियम) पूरे कर अपने वतन आ गये हैं. हज यात्रियों ने कहा कि रांची से हज यात्री की सुविधा नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हुई. इसलिए राजधानी रांची से भी हज यात्री की व्यवस्था करने से अगले वर्ष 2025 में जाने वाले हज यात्रियों को सुविधा मिलेगी. झारखंड राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी आफताब अहमद, खुर्शीद अनवर मुंबई एयरपोर्ट में झारखंड के आने वाले आजमीन ए हज की खिदमत में मौजूद थे. ताकि एयरपोर्ट पर उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका झारखंड राज्य हज कमेटी ने पूरा ख्याल रखा.

अपने वतन पहुंचने वाले हाजी काफी खुश थे. उन्होंने कहा कि पाक सफर पर गये थे और खुदा के बारगाह का दीदार अपनी आंखों से कर के लौटे हैं. इससे बड़ी और क्या बात होगी. यह हम लोगों की खुशनसीबी है कि हज जैसे पाक सफर पूरा किया, जिसकी तम्मना हर मुसलकान की होती है. अल्लाह ने हमारे इरादे को पूरा किया, इससे बड़ी और क्या बात होगी, हम सभी लोग बहुत खुश हैं. मालूम हो केंद्रीय हज कमेटी की ओर से आजमीन ए हज 2025 के लिये फॉर्म जारी कर दिये गये हैं. वर्ष 2025 में जाने वाले आजमीन ए हज अभी से ही अपने हज में जाने की तैयारी में लग जाये. इस लिये की हज में जाने के लिये पास्पोर्ट की भी अहम जरूरत होती है. इस लिये इसी समय से जाने वाले लोग कार्य में लग जायेंगे तो उनके हज यात्रा में जाने से संबंधित सारे कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे. इस तरह हज यात्रा 2025 में जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

रांची से हज यात्रा की सीधी फ्लाइट की मांग

मुस्लिम एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मो जबिउल्लाह, सचिव शकिल अहमद अंसारी ने झारखंड से पहले की तरह वर्ष 2025 हज यात्रा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधी उड़ान करने की मांग की है. साथ ही झारखंड राज्य हज कमेटी के गठन की मांग मुख्यमंत्री से की गई. संबंधित ज्ञापन सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से हज यात्री की सीधी फ्लाईट होने से हज यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी. इस ओर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वर्ष 2025 में जाने वाले हज यात्रियों को पाक सफर में जाने एवं वहां से अपने वतन आने में सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें – Breaking : सरकार संग सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, तोड़ा बैरिकेडिंग, सीएम आवास पर पत्थरबाजी

The post रांची: झारखंड का अंतिम जत्था मदीना से लौटा अपने घर appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow