लोकसभा :  कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की, हंगामा

 NewDelhi :  लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच आज गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई. हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब […] The post लोकसभा :  कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की, हंगामा appeared first on lagatar.in.

Jul 25, 2024 - 17:30
 0  3
लोकसभा :  कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की, हंगामा

 NewDelhi :  लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच आज गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई. हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी अपनी बात रख रहे थे.

सरकार देश की संपत्तियों की संरक्षक हैं, मालिक नहीं 

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ये देश के हवाई अड्डे समेत सबकुछ बेच रहे हैं. चन्नी ने कहा, आप (सरकार) देश की संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं हैं. इन्हें बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत कीजिए.  कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री  मोदी नीत केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए आरोप लगाया. कहा कि सत्तापक्ष और अंग्रेजों में कोई फर्क नहीं है, सिर्फ रंग का फर्क है. पहले ये सत्ता में काबिज हुए और फिर सत्ता के रास्ते ये देश के उद्योगों पर अपने लोगों का कब्जा करा रहे हैं.

बेअंत सिंह ने कुर्बानी देश के लिए दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं दी थी

इस पर रेल राज्य मंत्री और पूर्व कांग्रेस सदस्य बिट्टू ने कुछ टिप्पणी की. जवाब में चन्नी ने उनका नाम लेते हुए कहा, आपके पिताजी शहीद हुए थे.  लेकिन मैं आपको बता दूं कि वह उस दिन मरे, जिस दिन आपने कांग्रेस को छोड़ा.  इस पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने कांग्रेस सदस्य से व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करने को कहा.  बिट्टू ने कहा, इन्होंने (चन्नी ने) मेरा नाम लिया. मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने कुर्बानी देश के लिए दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं दी थी.

चन्नी हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं

उन्होंने आरोप लगाया, चन्नी अपने भाषण में गरीबी की बात कर रहे हैं, लेकिन सारे पंजाब में अगर ये सबसे अमीर और सबसे भ्रष्ट आदमी नहीं हुए तो मैं अपना नाम बदल दूंगा. बिट्टू ने आरोप लगाया कि चन्नी हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर मी टू समेत अनेक आरोप हैं. इस पर दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी. हंगामे के कारण पीठासीन सभापति ने कार्यवाही अपराह्न एक बजकर करीब 25 मिनट पर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.  इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन में भोजनावकाश नहीं होने की घोषणा की थी.  कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा में सत्तापक्ष और तृणमूल कांग्रेस सदस्यों के बीच नोकझोंक हुई. इसके बाद  ओम बिरला सदन ने की कार्यवाही दो बजकर  25 मिनट पर अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

The post लोकसभा :  कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की, हंगामा appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow