हॉकी रांची लीग : पुरूष वर्ग में सिनी, खूंटी और रेलवे की टीम जीती

Ranchi : हॉकी झारखंड के तत्वाधान में 20 अप्रैल से 2 जून तक आयोजित फर्स्ट हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सोमवार को मुकाबले के 24 वें दिन पुरूष वर्ग के दो मैच खेले गए. पहले मैच सिनी खूंटी और हुनहुन्दू ब्रदर के बीच खेला गया. जिसमें सिनी […]

May 28, 2024 - 05:30
 0  3
हॉकी रांची लीग : पुरूष वर्ग में सिनी, खूंटी और रेलवे की टीम जीती

Ranchi : हॉकी झारखंड के तत्वाधान में 20 अप्रैल से 2 जून तक आयोजित फर्स्ट हॉकी रांची लीग महिला एवं पुरूष वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. सोमवार को मुकाबले के 24 वें दिन पुरूष वर्ग के दो मैच खेले गए. पहले मैच सिनी खूंटी और हुनहुन्दू ब्रदर के बीच खेला गया. जिसमें सिनी खूंटी ने हुनहुन्दू ब्रदर को 5 – 1 मात दी. सिनी खूंटी की ओर से 9वें मिनट में स्वेटशील लकड़ा 37वें, 46वें मिनट में संजय डांग, 56वें मिनट में बंधन टोपनो एवं 60वें मिनट में बिराज टोपनो ने गोल किया. हुनहुन्दू ब्रदर की ओर से 14वें मिनट में आमरण भेंगरा ने अपने टीम के लिए 1 गोल किया.

दूसरा मुकाबला रेलवे और इंडोर हॉकी के बीच खेला गया. जिसमें रेलवे ने इंडोर हॉकी को 5 – 1 से पराजित किया. रेलवे की ओर से तीसरे, 48 वें एवं 51वें मिनट में प्रकाश ने तीन वहीं 11 वें एवं 54वें मिनट में अमरजीत एक्का ने दो गोल दागे. वहीं इंडोर हॉकी की ओर से 16वें मिनट में मतियास कंडुलना ने आपने टीम के लिए एक गोल किया.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : भाभी से अवैध संबंध पर पत्नी ने चेताया तो मारा डाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow