दो अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जीता चिकित्सा क्षेत्र का 2024 का नोबेल पुरस्कार…
Washington : दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को वर्ष 2024 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिलेगा. यह घोषणा चिकित्सा क्षेत्र के लिए नोबेल विजेताओं का चयन करने वाली स्वीडन की कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी की नोबेल असेंबली ने की है. विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की राशि […] The post दो अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जीता चिकित्सा क्षेत्र का 2024 का नोबेल पुरस्कार… appeared first on lagatar.in.
Washington : दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को वर्ष 2024 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिलेगा. यह घोषणा चिकित्सा क्षेत्र के लिए नोबेल विजेताओं का चयन करने वाली स्वीडन की कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी की नोबेल असेंबली ने की है. विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की राशि पुरस्कार में दी जायेगी. भारतीय राशि में यह 8.90 करोड़ रुपये आंकी गयी है.
दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रो RNA की खोज की है
इन दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रो RNA की खोज की है, जो जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है. नोबेल असेंबली ने सोमवार को जानकारी दी कि वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने माइक्रो आरएनए की खोज और जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार जीता है.
चिकित्सा क्षेत्र में अब तक कुल 227 विजेताओं को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.
10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा
पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. खबरों के अनुसार मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जायेगी.
The post दो अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जीता चिकित्सा क्षेत्र का 2024 का नोबेल पुरस्कार… appeared first on lagatar.in.
What's Your Reaction?