रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई, झारखंड-महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

LagatarDesk :  देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया. 86 साल के रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल […] The post रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई, झारखंड-महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक appeared first on lagatar.in.

Oct 10, 2024 - 17:30
 0  2
रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई, झारखंड-महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

LagatarDesk :  देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया. 86 साल के रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. रतन टाटा के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10 बजे मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. लोग दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. वहीं रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसकी घोषणा की है. साथ ही एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

झारखंड सरकार ने भी एक दिन का राजकीय शोक का किया ऐलान 

वहीं झारखंड सरकार ने भी आज गुरुवार को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. इस दौरान  सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज आधे झुके रहेंगे. आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर शोक भी जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दो पोस्ट शेयर किया है. पहले पोस्ट में हेमंत सोरेन ने लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा. मरांग बुरु रतन टाटा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें. वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा कि  झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के देहावसान पर एकदिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की जाती है.

The post रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ दी जायेगी अंतिम विदाई, झारखंड-महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow