रांची : सड़क दुर्घटना व वज्रपात में मृतक के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, राशि स्वीकृत

Ranchi : प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) और राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है. इसके तहत सड़क दुर्घटना के तहत तीन अंचल के तीन आवेदकों को क्षतिपूर्ति मुआवजा का भुगतान किया जायेगा. इनमे बुंडू, बड़गाईं और तमाड़ […]

Jun 11, 2024 - 17:30
 0  4
रांची :  सड़क दुर्घटना व वज्रपात में मृतक के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, राशि स्वीकृत

Ranchi : प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) और राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिलेगा. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है. इसके तहत सड़क दुर्घटना के तहत तीन अंचल के तीन आवेदकों को क्षतिपूर्ति मुआवजा का भुगतान किया जायेगा. इनमे बुंडू, बड़गाईं और तमाड़ अंचल के एक-एक आश्रितों को 1-1 लाख की मुआवजा राशि दी जायेगी.

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 60.21 लाख की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति

वहीं जिले के 10 अंचलों में वज्रपात से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की  निकासी एवं वितरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है. हर मृतक के आश्रितों को चार लाख और घायलों को 4300 रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा. डीसी ने जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, इटकी, मांडर और सोनाहातू के आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डीसी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजने को कहा है. 

सड़क दुर्घटना में मृतक के इन आश्रितों को दी जायेगी मुआवजा राशि :

  1. आवेदक – गिरिधारी महतो
  • ग्राम – छोटकोलमा, पो.- एदलहातु
  • थाना-बुंडू
  • मृतक का नाम – स्व. लगनी देवी
  • घटना की तिथि – 08.10.2023
  • अंचल- बुंडू

      2. आवेदक- सुखदेव सिंह

  • ग्राम- न्यू बांधगाड़ी, दीपाटोली
  • थाना-सदर
  • मृतक का नाम – स्व. अमन सिंह
  • घटना की तिथि – 20.09.2022
  • अंचल- बड़गाईं

     3. आवेदक – किरण देवी

  • ग्राम-कोंकाडीह, पो.-रुगड़ी
  • थाना – तमाड़
  • मृतक- स्व. त्रिलोचन महतो
  • अंचल- तमाड़

प्राकृतिक आपदा में विभिन्न अंचलों से ये हैं आवेदक : 

1. झेबला उराईन (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

2. परदेशिया उरांव (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

3. कमल बेदिया (मृतक के आश्रित, ओरमांझी अंचल)

4. अजय कुमार मुण्डा (मृतक के आश्रित, अनगड़ा अंचल)

5. शमशेर यादव (मृतक के आश्रित, कांके अंचल)

6. प्रमीला देवी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

7. मधु कुमारी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

8. मंगरा उरांव (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

9. पूजा मुण्डा (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

10. विशुवा उरांव (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

11. देवचरण महतो (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

12. अफसाना परवीन (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

13. चरवा उरांव (मृतक के आश्रित, ईटकी अंचल)

14. बुधवा तिर्की (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

15. उर्मिला मिंज (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

16. रमिला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

17. कमला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

18. दुलारी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

19. प्रदीप महतो (घायल, सोनाहातू अंचल)

20. सबदी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow