ADR REPORT : चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर सीएम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टॉप 10 में शामिल
Abhilasha Shahdeo LagatarDesk : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. इस बात का खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है. वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है. चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय […]
Abhilasha Shahdeo
LagatarDesk : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. इस बात का खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है. वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है. चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय 18 लाख है. अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. उनके पास 332 करोड़ से अधिक संपत्ति है. कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति
जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है. उनके पास सिर्फ 15 लाख से ज्यादा संपत्ति है. वहीं देनदारी शून्य है. जबकि उनकी खुद की आय 15 लाख है. वहीं जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह 55 लाख से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन 31 लाख से अधिक संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर तीसरे स्थान पर हैं.
हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ की संपत्ति
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भारत के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं. हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. साथ ही उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है. हेमंत सोरेन की खुद की आय 20 लाख है.
पेमा खांडू के पास सबसे अधिक देनदारी
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के पास सबसे अधिक 1,80,27,63,717 (180 करोड़ से अधिक) देनदारी है. वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया इस लिस्ट में दूसरे स्थान है. उनकी कुल देनदारी 23,76,50,976 (23 करोड़ से अधिक) है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू 10,32,05,875 (10 करोड़ से अधिक) देनदारी के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है. देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ है. 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं. पहली पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दूसरी दिल्ली की आतिशी हैं.
31 में से सिर्फ दो मुख्यमंत्री अरबपति
वहीं 31 सीएम में से दो मुख्यमंत्री (चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू) अरबपति है. एक करोड़ या इससे कम संपत्ति दो (6%) मुख्यमंत्री के पास है. 1 से 10 करोड़ की संपत्ति वाले लिस्ट में 17 (55%) सीएम हैं. वहीं 11 से 50 करोड़ संपत्ति वाली कैटगरी में नौ (29%) मुख्यमंत्री के पास है. जबकि 50 करोड़ से अधिक संपत्ति केवल तीन (10%) मुख्यमंत्री के पास है.
31 में से 13 सीएम पर आपराधिक मामले घोषित, 10 पर गंभीर मामले
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 से 40 उम्र वाले एक, 41 से 50 उम्र वाले सात, 51 से 60 उम्र वाले 12, 61 से 70 उम्र वाले 5 और 71 से 80 उम्र वाले छह मुख्यमंत्री हैं. 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों (42 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं. इनमें से 10 मुख्यमंत्री (32 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी जैसे मामले घोषित हैं.
सिर्फ एक सीएम 10वीं पास
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं पास सिर्फ एक (3.23%) सीएम है. 12वीं पास मुख्यमंत्रियों की संख्या तीन (9.68%) है. 10 सीएम (32.26%) ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. पांच मुख्यमंत्रियों (16.13%) के पास ग्रेजुएशन प्रोफेशनल की डिग्री है. 9 सीएम (29.03% ) ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डॉक्टरेट की उपाधि दो मुख्यमंत्री (6.45%) के पास है. एक सीएम (3.23%) ने डिपलोमा का कोर्स किया है
जानें किस मुख्यमंत्री की कितनी संपत्ति और देनदारी
राज्य | सीएम का नाम | संपत्ति | देनदारी | स्वयं की आय |
आंध्र प्रदेश | चंद्रबाबू नायडू | 9318370656 | 103205875 | 1839721 |
अरुणाचल प्रदेश | पेमा खांडू | 3325653153 | 1802763717 | 0 |
कर्नाटक | सिद्धारमैया | 519388310 | 237650976 | 249480 |
नागालैंड | नेफियू रियो | 469507855 | 869215 | 0 |
मध्य प्रदेश | डॉ मोहन यादव | 420481763 | 85450844 | 2420116 |
पुडुचेरी | नटेसन कृष्णासामी रंगासामी | 38,39,75,200 | 1,15,00,000 | 4,90,000 |
तेलंगाना | अनुमुला रेवंत रेड्डी | 30,04,98,852 | 1,30,19,901 | 13,76,700 |
झारखंड | हेमंत सोरेन | 25,33,87,953 | 3,92,63,081 | 22,73,330 |
असम | हिमंता बिस्व सरमा | 17,27,65,162 | 3,51,97,352 | 25,94,907 |
मेघालय | कॉनराड संगमा | 14,06,83,315 | 24,13,208 | 29,57,504 |
त्रिपुरा | मानिक साहा | 13,90,29,020 | 13,27,977 | 19,66,780 |
महाराष्ट्र | देवेंद्र फडणवीस | 13,27,47,728 | 62,00,000 | 38,73,536 |
गोवा | डॉ प्रमोद सांवत | 9,37,79,584 | 1,50,14,007 | 6,35,470 |
तमिलनाडू | एमके स्टालीन | 8,88,75,339 | 0 | 28,78,120 |
गुजरात | भूपेंद्रभाई पटेल | 8,22,80,688 | 1,53,10,680 | 16,79,391 |
हिमाचल प्रदेश | सुखविंदर सिंह सुखू | 7,81,89,255 | 22,42,166 | 17,22,870 |
सिक्किम | प्रेम सिंह तमांग | 6,69,21,255 | 15,00,000 | 0 |
हरियाणा | नायब सिंह सैनी | 5,80,52,714 | 74,82,619 | 13,45,142 |
उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी | 4,64,78,080 | 47,83,461 | 1,90,540 |
मिजोरम | लालदुहोमा | 4,13,88,226 | 21,54,483 | 0 |
छत्तीसगढ़ | विष्णुदेव साय | 3,80,81,550 | 65,81,921 | 10,11,920 |
ओडिशा | मोहन चरण माझी | 1,97,82,315 | 95,58,545 | 4,22,370 |
पंजाब | भगवंत सिंह मान | 1,97,10,174 | 30,35,808 | 18,34,350 |
बिहार | नीतीश कुमार | 1,64,82,719 | 0 | 4,92,810 |
उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ | 1,54,94,054 | 0 | 13,20,653 |
मणिपुर | नोंगथोम्बम बीरेन सिंह | 14748361 | 144300 | 2423020 |
राजस्थान | भजन लाल शर्मा | 14648361 | 144300 | 2423020 |
दिल्ली | आतिशी | 14121663 | 4600000 | 686660 |
केरल | पिनाराई विजयन | 11875766 | 0 | 287860 |
जम्मू कश्मीर | उमर अब्दुल्लाह | 5524430 | 0 | 1452010 |
पश्चिम बंगाल | ममता बनर्जी | 1538029 | 0 | 1547845 |
What's Your Reaction?