Chaibasa  : संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराना कांग्रेसियों का दायित्व – होदा

Chaibasa (Sukesh Kumar) :  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक रितेश कुमार तमसोय की अध्यक्षता में चाईबासा के एक होटल में बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नौ सितंबर को चाईबासा आगमन को लेकर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष 9 सितंबर को संवाद आपके साथ कार्यक्रम में […] The post Chaibasa  : संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराना कांग्रेसियों का दायित्व – होदा appeared first on lagatar.in.

Sep 7, 2024 - 17:30
 0  1
Chaibasa  : संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराना कांग्रेसियों का दायित्व – होदा

Chaibasa (Sukesh Kumar) :  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक रितेश कुमार तमसोय की अध्यक्षता में चाईबासा के एक होटल में बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नौ सितंबर को चाईबासा आगमन को लेकर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष 9 सितंबर को संवाद आपके साथ कार्यक्रम में कांग्रेस भवन चाईबासा में दोपहर 10 बजे से सभी कांग्रेसियों से वार्ता करेंगे.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने महाराष्ट्रियन अंदाज में की गणेश पूजा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव अशरफुल होदा ने कहा कि जिला के कांग्रेसियों का दायित्व है कि अपने-अपने शहर, गांव, पंचायत, प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले कांग्रेसियों की संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराएं. कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के समर्पित व्यक्तित्व के मालिक हैं. बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मासूम रजा, वरिष्ठ कांग्रेसी पुरेंद्र हेम्ब्रम,अमृत मांझी, मनोरंजन दास और वासुदेव सिंकु शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :  Adityapur : बागबेड़ा में श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा का भूमि पूजन

The post Chaibasa  : संवाद कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कराना कांग्रेसियों का दायित्व – होदा appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow