जगन्नाथपुर रथ मेला में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने सेवा शिविर लगाया

Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम) के बैनर तले रविवार को जगन्नाथपुर में रथ यात्रा के अवसर पर एक दिवसीय सेवा शिविर लगाया गया. सेवा शिविर का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के विधिवत आरती पूजन के साथ किया गया. सेवा शिविर में  निःशुल्क प्याऊ […]

Jul 8, 2024 - 05:30
 0  5
 जगन्नाथपुर रथ मेला में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने सेवा शिविर लगाया
 जगन्नाथपुर रथ मेला में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने सेवा शिविर लगाया

Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम) के बैनर तले रविवार को जगन्नाथपुर में रथ यात्रा के अवसर पर एक दिवसीय सेवा शिविर लगाया गया. सेवा शिविर का शुभारंभ परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के विधिवत आरती पूजन के साथ किया गया. सेवा शिविर में  निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गयी. मेले में आये हुए दर्शनार्थियों के बीच  शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया.  सेवा शिविर में प्राथमिक उपचार एवं होमियोपैथ चिकित्सा की भी सुविधा की गयी थी. होमियोपैथ चिकित्सक डॉ उत्पल एवं पवन कुमार ने चिकित्सा सेवा प्रदान की. 75 जरूरतमंद लोगों ने चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया

  जगन्नाथपुर रथ मेला में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने सेवा शिविर लगाया

40 वर्षों से श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची  शाखा  सेवा शिविर लगाती आ रही है

बता दें कि  पिछले 40 वर्षों से श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा रांची द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन सेवा शिविर लगाया जा रहा है. मौसी बाड़ी के बायीं ओर सेवा शिविर लगाया गया था. संध्या सात बजे शिविर  का समापन किया गया.  शिविर में हेमंत नाथ शाहदेव,  नवल किशोर सिंह, डॉ उत्पल, पवन कुमार, संजीव कुमार सिंह, उमानाथ शाहदेव, राजेन्द्र कुमार, गुरुचरण नाथ शाहदेव, सुनील कुमार, बाबागुरु नाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील साहू, आलोक नाथ शाहदेव, नागदमनी नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव सहित  लगभग 30 सदस्य शामिल हुए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow