फर्स्ट टाइम वोटर अपर्णा ने कविता में मध्यम से वोट की अहमियत बतायी

Ranchi : रांची की फर्स्ट टाइम वोटर अपर्णा ने एक कविता लिखकर वोट के लिए लोगों को जागरूक किया. साथ ही मतदान का पर्व शीर्षक से कविता लिखकर वोट की अहमियत बतायी. ये है कविता मतदान का पर्व रांची का गौरव, मतदान का पर्व रांची की धरा, जहां सजी है शान, मतदान का पर्व, बनेगा […]

May 26, 2024 - 05:30
 0  3
फर्स्ट टाइम वोटर अपर्णा ने कविता में मध्यम से वोट की अहमियत बतायी
फर्स्ट टाइम वोटर अपर्णा ने कविता में मध्यम से वोट की अहमियत बतायी

Ranchi : रांची की फर्स्ट टाइम वोटर अपर्णा ने एक कविता लिखकर वोट के लिए लोगों को जागरूक किया. साथ ही मतदान का पर्व शीर्षक से कविता लिखकर वोट की अहमियत बतायी.

ये है कविता

मतदान का पर्व

रांची का गौरव, मतदान का पर्व

रांची की धरा, जहां सजी है शान,
मतदान का पर्व, बनेगा अब महान।

हर वोट की ताकत, जन-जन को दिखानी है,
लोकतंत्र के रंग में, रांची को सजानी है।

सुनो रांची के वासी, समय है अब आया,
वोट डालकर तुमने, कर्तव्य निभाया।

गांव-गांव, शहर-शहर, उमंगों की है बयार,
मतदान दिवस पर सबको, आना है एक बार।

नई सुबह का सपना, अब साकार करें,
रांची के मतदाता, चलो मतदान करें।

हमारे हाथों में है, रांची की तकदीर,
वोट की इस ताकत से, बदलें अब तस्वीर।

आओ मिलकर, लोकतंत्र का सम्मान बढ़ाएं,
मतदान करके, रांची का मान बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें –उत्तरप्रदेश : अखिलेश यादव और  मायावती,  दोनों बोले, चार जून को भाजपा सत्ता से बाहर हो जायेगी…  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow