महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय  महिला आयोग की अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप,  FIR   

 NewDelhi :  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा फिर एक विवाद में फंस गयी है. पिछले साल कैश फॉर क्वैरी कांड का आरोप झेल रहीं महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने FIR   FIR  दर्ज की है. BNS की धारा 79 के तहत FIR दर्ज की गयी है .  महुआ पर सोशल […]

Jul 8, 2024 - 05:30
 0  6
महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय  महिला आयोग की अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप,  FIR   
महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय  महिला आयोग की अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप,  FIR   

 NewDelhi :  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा फिर एक विवाद में फंस गयी है. पिछले साल कैश फॉर क्वैरी कांड का आरोप झेल रहीं महुआ मोइत्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने FIR   FIR  दर्ज की है. BNS की धारा 79 के तहत FIR दर्ज की गयी है .  महुआ पर सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. जान लें कि महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी. महिला आयोग  अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज कराई है.                                                         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की  

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की थी. वीडियो में एक व्यक्ति रेखा शर्मा के पीछे चल रहा है, वह छाता पकड़े हुए है. वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया था,  जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं ले जा सकतीं?

वह (रेखा शर्मा)बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी, कहा कि वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं. इस अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. आयोग ने माना कि  अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है. यह महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है. आयोग ने रेखा शर्मा के खिलाफ़ सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा की गयी अपमानजनक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow