मौसम विभाग ने कहा, जून में देश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई, अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार

   NewDelhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने जानकारी दी है कि 12 से 18 जून के बीच मानसून में कोई प्रगति नहीं हुई. इसके कारण जून माह में भारत में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई. हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि  अगले तीन-चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर […] The post मौसम विभाग ने कहा, जून में देश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई, अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार appeared first on Lagatar.

Jun 19, 2024 - 17:30
 0  4
मौसम विभाग ने कहा, जून में देश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई, अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, जून में भारत में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई, अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार
  
NewDelhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने जानकारी दी है कि 12 से 18 जून के बीच मानसून में कोई प्रगति नहीं हुई. इसके कारण जून माह में भारत में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई. हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि  अगले तीन-चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच जायेगा.                                                                                                     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

भारत में 1 से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई

 मौसम विभाग की मानें तो  भारत में 1 से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई. यह 80.6 मिमी के औसत से 20 प्रतिशत कम है. 1 जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम),  पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) ,मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) दर्ज की गयी.    जान ले कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा. 26 मई तक चक्रवात रेमल के साथ दक्षिण के अधिकतर हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों को मानसून कवर कर लिया था.

मानसून 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में एक साथ आ पहुंचा था

इस क्रम में 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में एक साथ आ पहुंचा. यह क्रमशः सामान्य से दो और छह दिन आ गया. मौसम विभाग मानसून 12 जून तक धीरे-धीरे केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पूरे इलाके में छा गया. साथ ही मानसून ने दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया.

11 मौसम विज्ञान उप-विभागों में 1 से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई 

लेकिन इसके बाद मानसून की प्रगति ठहर गयी. छह दिन बाद 18 जून को मानसून उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी और विजयनगरम से होकर गुजरा. आईएमडी के अनुसार देश के 11 मौसम विज्ञान उप-विभागों में 1 से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 में बहुत कम बारिश हुई.  मौसम विभाग ने पूर्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि देश में चार माह के मानसून सीजन (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना  है.
कुल बारिश 87 सेमी औसत का 106 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम, उत्तर-पश्चिम में सामान्य और देश के मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई थी. कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी.

The post मौसम विभाग ने कहा, जून में देश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई, अब मानसून पकड़ेगा रफ्तार appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow