रांची में मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में भी दोपहर दो बजे बूंदा-बांदी हुई. इसे भी पढ़ें –वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का जंतर-मंतर में प्रदर्शन, बोले ओवैसी-वक्फ की संपत्तियों को […]

Mar 17, 2025 - 17:30
 0  2
रांची में मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में भी दोपहर दो बजे बूंदा-बांदी हुई.

इसे भी पढ़ें –वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का जंतर-मंतर में प्रदर्शन, बोले ओवैसी-वक्फ की संपत्तियों को छीनना मोदी सरकार का मकसद

19 मार्च को गरज के साथ बारिश की संभावना

ascaSC

18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाएंगे और प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. 19 मार्च से प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 19 और 20 मार्च को दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 21 और 22 मार्च को भी बारिश की संभावना है.

चाईबासा में सबसे अधिक तापमान

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया. इधर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में अगले तीन घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
इसे भी पढ़ें –राजनीति के गलियारों में सीता सोरेन की JMM में वापसी की चर्चा तेज, सीता के तेवर भी पड़े नरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow