राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया… मोदी 10 वर्षों से भय का राज चला रहे हैं! जनता ने खिलाफ जनादेश दिया

 NewDelhi :  राहुल गांधी ने आज सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया… नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से भय का राज’ चला रहे हैं! सभी एजेंसियों, संस्थाओं और मीडिया पर कब्ज़ा कर समाज के हर वर्ग में भाजपा ने सिर्फ डर फैलाने का काम किया है. किसानों को काले कानूनों का डर है, स्टूडेंट्स को पेपर […]

Jul 2, 2024 - 05:30
 0  5
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया… मोदी 10 वर्षों से भय का राज चला रहे हैं! जनता ने खिलाफ जनादेश दिया
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया... मोदी 10 वर्षों से भय का राज चला रहे हैं! जनता ने खिलाफ जनादेश दिया
 NewDelhi :  राहुल गांधी ने आज सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया… नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से भय का राज’ चला रहे हैं! सभी एजेंसियों, संस्थाओं और मीडिया पर कब्ज़ा कर समाज के हर वर्ग में भाजपा ने सिर्फ डर फैलाने का काम किया है. किसानों को काले कानूनों का डर है, स्टूडेंट्स को पेपर लीक का डर, युवाओं को बेरोजगारी का डर, छोटे व्यापारियों को गलत GST, नोटबंदी और छापों का डर, देशभक्तों को अग्निवीर जैसी योजनाओं का डर, मणिपुर के लोगों को सिविल वॉर का डर… इसीलिए देश की जनता ने डर के पैकेज के खिलाफ जनादेश देकर भाजपा से बहुमत छीन लिया है.                                              नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

हमारे सभी धर्म भी यही सिखाते हैं. डरो मत, डराओ मत

डरना-डराना, भय फैलाना भारत की आत्मा के खिलाफ है. राहुल गांधी ने लिखा कि हमारे सभी धर्म भी यही सिखाते हैं. डरो मत, डराओ मत. विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं अपनी निजी आकांक्षाओं और विचारों से पहले INDIA की संयुक्त आवाज़ को सदन के समक्ष रखूं।. सरकार से हमारी यही अपेक्षा है कि वह विपक्ष को दुश्मन नहीं, सहयोगी मान कर देश हित में सबको साथ लेकर काम करे. लिखा कि  हिंदुस्तान डर का देश नहीं है.  हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा की बात की, डर मिटाने की बात की.  नरेंद्र मोदी, भाजपा और RSS पूरा हिंदू समाज नहीं हैं, जो हिंसा और नफ़रत फैलाता है, वो हिंदू हो ही नहीं सकता.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow