सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के फाइनल में झारखंड
Ranchi : दूसरी सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप 2024 में दोनों वर्गों के फाइनल में झारखंड ने प्रवेश कर लिया. मंगलवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में झारखंड महिला टीम ने बिहार को 4-0 से मात दी. झारखंड कि ओर से सुगन सांगा ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर झारखंड पुरुष हॉकी […] The post सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के फाइनल में झारखंड appeared first on lagatar.in.

Ranchi : दूसरी सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप 2024 में दोनों वर्गों के फाइनल में झारखंड ने प्रवेश कर लिया. मंगलवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में झारखंड महिला टीम ने बिहार को 4-0 से मात दी. झारखंड कि ओर से सुगन सांगा ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने मणिपुर को 6-3 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पुरुष टीम के निकोलस टोपनो को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इस जीत के साथ झारखंड की दोनों टीम फाइनल में प्रवेश कर गई. बुधवार को दोनों ही टीम अपना फाइनल मुकाबला ओडिशा के साथ खेलेगी. फाइनल पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई तथा अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी. बता दें 24 से 31 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजन असम के गुवाहाटी में आयोजित है.
The post सब जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के फाइनल में झारखंड appeared first on lagatar.in.
What's Your Reaction?






