दिल्ली : आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी

  NewDelhi : आम आदमी पार्टी की नेता कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की गद्दी संभाल चुकी हैं. जान लें कि आतिशी के […] The post दिल्ली : आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी appeared first on lagatar.in.

Sep 22, 2024 - 05:30
 0  1
दिल्ली  : आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी

  NewDelhi : आम आदमी पार्टी की नेता कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की गद्दी संभाल चुकी हैं. जान लें कि आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है

इन पांच कैबिनेट मंत्रियों में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं. राजनीतिक गलियारों में आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है. सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री पद से नवाजा गया था.

The post दिल्ली : आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गयी appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow